ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh recruitment: चंडीगढ़ में 198 टीजीटी शिक्षकों को मिली नौकरी, 25, 514 ने दिया एग्जाम

On: जून 6, 2025 12:47 अपराह्न
Follow Us:
Chandigarh recruitment: चंडीगढ़ में 198 टीजीटी शिक्षकों को मिली नौकरी, 25, 514 ने दिया एग्जाम
Join WhatsApp Group

198 TGT teachers got jobs in Chandigarh recruitment of education department, 25,514 candidates had given the exam: चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने वीरवार को पीजीजीसीजी-42 में 198 टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स) को अपॉइंटमेंट लेटर दिए। चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा ने यह अपॉइंटमेंट लेटर सौंपे।

जिन उम्मीदवारों की मेरिट या चयन प्रक्रिया में कोई आपत्ति नहीं है, उन्हें ही पहले फेज में यह अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए हैं। अब जल्द इन्हें स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी। इससे पहले से काम कर रहे 2,197 टीजीटी की संख्या में इजाफा होगा। इस मौके पर पिछले एक साल से निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया में जुटी टीम को प्रशंसा पत्र भी दिए गए।

टीजीटी के 303 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पिछले साल फरवरी में शुरू हुई थी और 25,514 उम्मीदवार एग्जाम में अपीयर हुए थे फिलहाल चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के अंतर्गत 111 गवर्नमेंट स्कूल हैं, जिनमें करीब 1.50 लाख स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। इनमें से 62,021 स्टूडेंट्स सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर पर हैं।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

शिक्षा विभाग द्वारा पिछले डेढ़ साल से जिन पदों की भर्ती अब की जा रही है, ये वही पद हैं जो पहले रद्द किए जा चुके थे। साल 2023 में 1036 पदों को दोबारा भरने की मंजूरी गृह मंत्रालय ने दी थी। इसके बाद 993 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी।

Chandigarh recruitment: पदों की संख्या इस प्रकार

शिक्षा विभाग में 4725 कुल सैंक्शंड पद थे। 1082 पद एबॉलिश हो चुके हैं।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

साल 2015 के बाद पहली बार बड़े स्तर पर रिक्रूटमेंट

शिक्षा विभाग 2015 के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर टीचर्स की भर्ती कर रहा है। इनमें एनटीटी के 100, पीजीटी के 98, जेबीटी के 396, टीजीटी के 303 और स्पेशल एजुकेटर के 96 पदों पर भर्ती की जा रही है। कुल 993 में से अब तक 665 को अपॉइंटमेंट लेटर दिए गए हैं। बाकी 328 टीचर्स को कानूनी अड़चनों के चलते अभी तक अपॉइंटमेंट लेटर नहीं दिए गए हैं। कहीं भी पूरे पद नहीं भरे जा सके चुके हैं।

प्रशासक कटारिया ने नए टीचर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आपको आदर्श बनना होगा आपका आचरण, कार्य और प्रेरणा स्टूडेंट्स के जीवन को आकार देंगे। टीचर केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि एक विचारशील, अनुशासित और नैतिक समाज के निर्माता होते हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

टीचर को सीखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए। जिस दिन टीचर सीखना बंद करता है, उसी दिन वह पढ़ाना भी बंद कर देता है। इस मौके पर चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा, एजुकेशन सेक्रेटरी प्रेरणा पुरी और डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ भी मौजूद रहे।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment