ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Trains cancelled: जम्मू-कटरा रेल खंड पर रद रहेंगी 22 ट्रेनें, मार्च तक बढ़ाई समय अवधि

On: November 7, 2025 5:38 PM
Follow Us:
Trains cancelled: जम्मू-कटरा रेल खंड पर रद रहेंगी 22 ट्रेनें, मार्च तक बढ़ाई समय अवधि
Join WhatsApp Group

अंबाला (trains cancelled)। बारिश के कारण प्रभावित हुए जम्मू-कटरा रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से शुरु नहीं हो पाया है। रेलवे ने इस रेल खंड पर चलने वाली ट्रेनों की संशोधित सूची जारी की है। इसके तहत 22 ट्रेनों को पूर्णतौर पर रद रखने का फैसला किया गया है। ये ट्रेन मार्च माह तक नहीं चलेंगी। इसके अलावा 16 ट्रेनों को बीच रास्ते के रेलवे स्टेशनों तक रद करके पुन: संचालित किया जाएगा, जबकि छह ट्रेनों को पुन: चलाने के निर्देश रेलवे ने जारी कर दिए हैं।

Trains cancelled: पूर्णतौर पर रद ट्रेनें

ट्रेन नंबर 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस को 31 मार्च 2026 तक रद रखा जाएगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम को 29 मार्च तक, 12209 कानपुर-काठगोदाम गरीबरथ लिंक एक्सप्रेस 31 मार्च, 12210 लिंक एक्सप्रेस 30 मार्च, 12265 दिल्ली-जम्मूतवी दूरंंतो एक्सप्रेस 31 मार्च, 12266 दूरंतो एक्सप्रेस एक अप्रैल एक अप्रैल, 14503 कालका-कटरा 31 मार्च, 14504-एक अप्रैल, 14611 गाजीपुर-कटरा 27 मार्च, 14612-26 मार्च, 19107 भावनगर-उधमपुर जन्मभूमि एक्सप्रेस 29 मार्च, 19108-30 मार्च, 22401 दिल्ली-उधमपुर 30 मार्च, 22402-31 मार्च, 22431 सूबेदारगंज-उधमपुर 31 मार्च, 22432-एक अप्रैल, 22439 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत 31 मार्च, 22440 वंदे भारत 31 मार्च, 22705 तिरूपति-जम्मू हमसफर 31 मार्च, 22706 हमसफर तीन अप्रैल, 26405 अमृतसर-कटरा वंदे भारत 30 मार्च, 26406 वंदे भारत 30 मार्च तक रद रहेगी।

बैंक हो या म्यूचुअल फंड, अब एक ही KYC से होंगे सभी काम; जानें क्या है सरकार का नया प्लान
बैंक हो या म्यूचुअल फंड, अब एक ही KYC से होंगे सभी काम; जानें क्या है सरकार का नया प्लान

बीच रास्ते रद

ट्रेन नंबर 12549 दुर्ग-उधमपुर का संचालन 31 मार्च तक जालंधर कैंट स्टेशन तक किया जाएगा। इसी प्रकार 12550 का संचालन दो अप्रैल तक जालंधर कैंट स्टेशन से होगा, वहीं 19223 साबरमती-जम्मूतवी 30 मार्च तक फिरोजपुर पर रद, 19224 का संचालन एक अप्रैल तक फिरोजपुर से संचालित, 19415 साबरमती-कटरा एक्सप्रेस 29 मार्च तक अमृतसर स्टेशन पर रद, 19416 अमृतसर स्टेशन से 31 मार्च तक संचालित, 20433 सूबेदारगंज-कटरा 31 मार्च तक अंबाला स्टेशन पर रद, 20434 एक अप्रैल तक अंबाला स्टेशन से संचालित, 20847 दुर्ग-उधमपुर 25 मार्च तक अंबाला स्टेशन पर रद, 20848 उधमपुर-दुर्ग 27 मार्च तक अंबाला स्टेशन से संचालित, 20985 कोटा-उधमपुर 25 मार्च तक लुधियाना स्टेशन पर रद, 20986 उधमपुर-कोटा 26 मार्च तक लुधियाना से संचालित, 22941 इंदौरा-उधमपुर 20 मार्च तक जालंधर कैंट पर रद, 22942 उधमपुर-इंदौर 1 अप्रैल तक जालंधर से संचालित होगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी का संचालन 31 मार्च तक पठानकोट स्टेशन पर किया जाएगा और वापसी में ट्रेन नंबर 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस का संचालन एक अप्रैल तक पठानकोट से होगा।

पुन: संचालित ट्रेन

ट्रेन नंबर 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार मालिनी एक्सप्रेस तीन दिसंबर से आरंभ, 14662-30 नवंबर से आरंभ, 22461 श्रीशक्ति एक्सप्रेस एक दिसंबर से, 22462-30 नवंबर से, 74906 उधमपुर-पठानको एक दिसंबर से और ट्रेन नंबर 74907 पठानकोट-उधमपुर डीएमयू का संचालन 30 नवंबर से आरंभ कर दिया जाएगा।

हरियाणा सक्षम युवा योजना 2026: बेरोजगारों को हर महीने मिलेंगे ₹9500 तक, जानें कैसे
हरियाणा सक्षम युवा योजना 2026: बेरोजगारों को हर महीने मिलेंगे ₹9500 तक, जानें कैसे

चार पुल हुए थे क्षतिग्रस्त

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल एनके झा ने बताया कि जम्मू-कटरा रेल खंड के मध्य कठुआ-माधोपुर के बीच पुल नंबर 17, शहीद कैप्टन तुषार महाजन-चक रखवाल के बीच पुल संख्या 163, पठानकोट-कंदरोरी अप/डाउन लाइन के बीच पुल संख्या 137 व 232 क्षतिग्रस्त हो गए थे और अब इनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस वजह से उत्तर रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद्द करने, 16 को बीच रास्ते रद करके पुन: संचालित करने और पूर्व में रद की गई छह ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है।

चंडीगढ़ पुलिस और शिक्षा विभाग में रेगुलर भर्ती का रास्ता साफ, 1500 पदों पर निकलेगी वैकेंसी
चंडीगढ़ पुलिस और शिक्षा विभाग में रेगुलर भर्ती का रास्ता साफ, 1500 पदों पर निकलेगी वैकेंसी

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment