ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Train Cancellation: 8 ट्रेनें 3 महीने तक रद्द! अंबाला-बरौनी, ऋषिकेश सब बंद

On: नवम्बर 16, 2025 8:22 अपराह्न
Follow Us:
Train Cancellation: 8 ट्रेनें 3 महीने तक रद्द! अंबाला-बरौनी, ऋषिकेश सब बंद
Join WhatsApp Group

जगाधरी (Train Cancellation): अंबाला से चलकर बरौनी जाने वाली हरिहरनाथ एक्सप्रेस का तीन महीने संचालन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा तीन जोड़ी और गाड़ियां दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी।

ऐसे में यदि अगले महीने आप ट्रेन से कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार ट्रेनों की स्थिति की जरूर पता कर लें। सर्दी में कोहरे से होने वाली परेशानियों के चलते रेलवे ने यमुनानगर जगाधरी से गुजरने वाली चार जोड़ी गाड़ियां रद्द की हैं।

कोहरे में ट्रेन चलाना जोखिम, इसलिए रद्दगी का फैसला

कोहरे के कारण लगभग सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से चलती हैं। इसके चलते यात्रियों के साथ रेलवे को भी दिक्कत होती है। वहीं, कोहरे में सिग्नल दिखाई न देने के कारण हादसे की संभावना रहती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चार जोड़ी गाड़ियों का संचालन दिसंबर से 28 फरवरी तक रोक दिया है। रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द हुईं?

अंबाला से बरौनी: 14524 हरिहरनाथ एक्सप्रेस → 2 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द

बरौनी से अंबाला: 14523 हरिहरनाथ एक्सप्रेस → 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द

जम्मूतवी से योगनगरी ऋषिकेश: 14606 → 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक रद्द

ऋषिकेश से जम्मूतवी: 14605 → 8 दिसंबर से 23 फरवरी तक रद्द

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

काठगोदाम से जम्मूतवी: 12207 गरीब रथ → 9 दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द

जम्मूतवी से काठगोदाम: 12208 गरीब रथ → 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक रद्द

अमृतसर से लालकुआं: 14616 → 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द

लालकुआं से अमृतसर: 14615 → 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

वहीं, अमृतसर से लालकुआं जाने वाली गाड़ी संख्या 14616 एक्सप्रेस छह दिसंबर से 28 फरवरी और लालकुआं से अमृतसर गाड़ी संख्या 14615 छह दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक एनके झा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर रेलवे काम कर रही है। कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ गाड़ियां रद्द की हैं ताकि अन्य ट्रेनों के संचालन में दिक्कत न हो। मौसम की स्थिति के अनुसार ही काम किया जाएगा।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment