ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sonipat News: 80 एमएम बारिश ने डुबोया सोनीपत, 8 फीट पानी में आरयूबी

On: सितम्बर 1, 2025 12:43 अपराह्न
Follow Us:
Sonipat News: 80 एमएम बारिश ने डुबोया सोनीपत, 8 फीट पानी में आरयूबी
Join WhatsApp Group

Sonipat Rainfall (सोनीपत) : सोमवार सुबह मौसम में बदलाव आने पर करीब एक घंटा तक झमाझम बरसात हुई। सोनीपत में करीब 80 एमएम बरसात दर्ज की गई। शहर में पहले ही सीवर लाइन और नाले ओवरफ्लो हैं, जिसके कारण बरसात के पानी निकासी नहीं होने से पानी सड़क, गलियों में भर गया। शनि मंदिर आरयूबी में आठ फीट तक पानी भरने से लोगों का आवागमन बाधित हो गया। वहीं, वार्ड दो में सड़क के नीचे से मिट्टी खिसकने से सड़क धंस गई।

सड़कों पर जलजमाव, आवागमन ठप

बरसात के कारण रविवार को तापमान में भी चार डिग्री गिरावट आई हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री था। रविवार को यह तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम सुहाना होने पर लोगों ने छुट्टी का भरपूर आनंद उठाया।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

कृषि विज्ञान केंद्र जगदीशपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. प्रेमदीप के अनुसार इस समय मानसून की टर्फ उत्तर भारत की ओर बनी हुई है, जिसके कारण हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। सोनीपत में एक सितंबर को अच्छी बरसात और दो व तीन सितंबर को हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है।

जिले में बारिश का हाल

सोनीपत में 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गन्नौर में 24, राई में 30, और खानपुर कलां में 43 मिलीमीटर बारिश हुई। जल निकासी की खराब व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

वार्ड में गली धंसने पर आवागमन किया बंद

वार्ड दो में गलीवार्ड दो की गलियों में बरसात का पानी भर गया। कपड़ा मार्केट के पास चढ़ाई वाली गली में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से गली धंस गई। जिसमें से पानी सड़क के नीचे जाने से मिट्टी का कटाव हो गया। एडवोकेट नकीन मेहरा ने बताया कि यदि समय लोग इसे नहीं देखते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, सूचना मिलने पर विधायक निखिल मदान भी मौके पर पहुंचे और निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाया और मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

चौक पर दो से ढाई फीट तक पानी, दुकानों के अंदर घुसा

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

सड़कों रविवार सुबह करीब 8:45 बजे बरसात शुरू हुई। जो रूक-रूककर करीब डेढ़ घंटे तक होती रही। निकासी बाधित होने पर शहर के ककरोईचौक, सूरी पेट्रोल पंप वाली सड़क, मिशन चौक, गीता भवन चौक, शनि मंदिर आरयूबी, सारंग रोड आरयूबी, पुरखास चौक, गुरुद्वारा रोड, सेक्टर-14 मार्केट, मुरथल चौक, नरेंद्र नगर, महावीर कॉलोनी, बत्रा कॉलोनी, आदर्श नगर, सब्जी मंडी क्षेत्र, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सहित विभिन्न कॉलोनियों में पानी भर गया। सड़कों पर दो फीट जलभराव से जहां पानी दुकानों में घुस गया।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment