Aadhaar card name change: Change name in Aadhaar card after marriage easily: Complete guide of online and offline process!: आधार कार्ड आज के समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है, और इसे हमेशा अपडेट रखना बेहद जरूरी है। खासकर शादी के बाद, महिलाओं को अक्सर अपने आधार कार्ड में नाम या पता बदलवाने की जरूरत पड़ती है। अच्छी खबर यह है कि अब यह काम पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
आप चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन आधार में बदलाव कर सकते हैं या फिर नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे कैसे करना है।
ऑफलाइन नाम बदलने की प्रक्रिया Aadhaar card name change
शादी के बाद आधार कार्ड में नाम बदलवाने के लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा। वहां आपको आधार नामांकन फॉर्म भरना होगा, जिसमें आपका 12 अंकों का आधार नंबर और नया नाम दर्ज करना होगा। इसके साथ आपको मैरिज सर्टिफिकेट की कॉपी जमा करनी होगी।
अगर मैरिज सर्टिफिकेट में पति या पत्नी का नाम मौजूद है, तो आप आधार लिंकिंग फॉर्म के जरिए दोनों आधार कार्ड को लिंक भी कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा।
ऑनलाइन अपडेट करने का आसान तरीका
अगर आप घर बैठे आधार में नाम बदलना चाहते हैं, तो UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट आपके लिए मददगार है। वेबसाइट पर “My Aadhaar” सेक्शन में जाएं और “Update Demographics Data” विकल्प चुनें। अपना आधार नंबर और कैप्चा डालने के बाद “Name” ऑप्शन सिलेक्ट करें और नया नाम दर्ज करें।
इसके बाद मैरिज सर्टिफिकेट और पति के आधार कार्ड की स्कैन कॉपी अपलोड करें। 50 रुपये की फीस जमा करने के बाद आपका नाम आधार डेटाबेस में अपडेट हो जाएगा।
पता बदलने का भी है विकल्प
शादी के बाद अगर आपको पता भी बदलवाना हो, तो आधार करेक्शन फॉर्म में नया एड्रेस भरकर अपडेट कर सकते हैं।
इसके लिए बिजली का बिल या अन्य मान्य दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन जमा करने के बाद आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं। आमतौर पर 90 दिनों के अंदर नया पता आधार कार्ड में अपडेट हो जाता है।













