ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Aadhaar Update: होने वाला है अब तक का सबसे बड़ा बदलाव — नहीं दिखेगा नाम और पता!

On: नवम्बर 23, 2025 9:17 पूर्वाह्न
Follow Us:
Aadhaar Update: होने वाला है अब तक का सबसे बड़ा बदलाव — नहीं दिखेगा नाम और पता!
Join WhatsApp Group

Aadhaar Update: आज के समय में Aadhaar Card पहचान और सत्यापन का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसी बीच UIDAI ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जो आम लोगों की जिंदगी पर सीधा असर डालने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार UIDAI अब आधार कार्ड में बड़े स्तर पर बदलाव करने की तैयारी में है, और नया डिजाइन दिसंबर 2025 से लागू किया जा सकता है।

क्या बदल जाएगा आपका आधार कार्ड? Aadhaar Update

UIDAI की योजना के तहत अब आधार कार्ड पर पहले की तरह नाम, पता, जन्मतिथि या बायोमैट्रिक डिटेल नहीं दिखेगी। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया आधार कार्ड बेहद साधारण होगा, जिसमें सिर्फ फोटो और QR कोड दिया जाएगा।

इस QR कोड में आपकी सभी आवश्यक डिटेल्स सुरक्षित होंगी, जिन्हें स्कैन करके संबंधित संस्था आपके डेटा को वेरिफाई कर सकेगी।

मिसयूज रोकने पर फोकस

UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में बताया कि अक्सर आधार कार्ड की फोटोकॉपी या कॉपी किसी व्यक्ति, संस्था या कंपनी को देने पर डेटा गलत तरीके से इस्तेमाल होने का खतरा बना रहता है। नए आधार डिजाइन के बाद यह जोखिम काफी हद तक कम हो जाएगा।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

होटल बुकिंग, मोबाइल सिम, रेंट एग्रीमेंट और दूसरे कामों के लिए आपको आधार देना पड़ता है, लेकिन नया सिस्टम आने के बाद फोटोकॉपी साझा करने की जरूरत नहीं रहेगी।

आ रहा है नया Aadhaar App

UIDAI दिसंबर 2025 तक इस नए नियम को लागू करना चाहती है और इसके लिए एक नया मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।

यह ऐप आधार धारकों को—

बिना फोटोकॉपी दिए डिजिटल पहचान शेयर करने

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

पूरी जानकारी सुरक्षित तरीके से वेरिफाई करने

पेपरलेस डिजिटल आइडेंटिटी का इस्तेमाल करने

की सुविधा देगा।

क्यों जरूरी है यह बड़ा बदलाव?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आधार कार्ड की कॉपी बार-बार अलग-अलग जगहों पर जमा करने से डेटा के दुरुपयोग की संभावना बढ़ जाती है। नए बदलाव के बाद आधार कार्ड काफी सुरक्षित हो जाएगा और मिसयूज पर बड़ी रोक लग सकेगी।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment