ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Agniveer Reservation Haryana: हरियाणा में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले! इन नौकरियों में बिना फिजिकल टेस्ट मिलेगी जॉब

On: अगस्त 23, 2025 5:58 पूर्वाह्न
Follow Us:
Agniveer Reservation Haryana: हरियाणा में अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले! इन नौकरियों में बिना फिजिकल टेस्ट मिलेगी जॉब
Join WhatsApp Group

Agniveer Reservation Haryana: Agniveers are in luck in Haryana! You will get jobs in these jobs without physical test: चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने पूर्व अग्निवीर सैनिकों के लिए बड़ी सौगात दी है! राज्य के निवासी अग्निवीरों को अब सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती में क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।

इस बड़े फैसले को लागू करने के लिए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने पत्र भी जारी कर दिया है। कई दौर की चर्चा के बाद बनी इस नीति से पूर्व अग्निवीरों को विभिन्न सरकारी सेवाओं में आरक्षण का सीधा फायदा होगा।

अग्निवीरों को मिलेगी खास राहत Agniveer Reservation Haryana

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

नई नीति के तहत, ग्रुप B के कौशल आधारित पदों पर 1% और ग्रुप C के पदों पर (कुछ खास श्रेणियों को छोड़कर) 5% आरक्षण मिलेगा। गृह विभाग में पुलिस कांस्टेबल के लिए 20%, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में वन रक्षक, जेल विभाग में वार्डर और खान एवं भूविज्ञान विभाग में माइनिंग गार्ड के पदों पर 10% आरक्षण तय किया गया है।

कैसे मिलेगा आरक्षण का लाभ

आरक्षण को सभी सामाजिक वर्गों में बराबर बांटने के लिए तय रोस्टर प्वाइंट्स पर लागू किया जाएगा। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा।

दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा | sonipat-gohana-abhishek-saroha-tops-hpsc-hcs-exam
दो बार इंटरव्यू में चूके, फिर तीसरे प्रयास में हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा टॉप कर गए गोहाना के अभिषेक सरोहा

अगर उपयुक्त अग्निवीर उम्मीदवार नहीं मिले, तो खाली पद संबंधित वर्ग के अन्य योग्य उम्मीदवारों से भरे जाएंगे। खास बात ये है कि पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक, जेल वार्डर और माइनिंग गार्ड की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से छूट मिलेगी, क्योंकि उनकी शारीरिक क्षमता और सैन्य प्रशिक्षण पहले ही प्रमाणित है।

लिखित परीक्षा देना जरूरी

पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप C भर्ती के लिए होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) से छूट दी गई है। साथ ही, सेना में मिले प्रशिक्षण से जुड़ी परीक्षाओं से भी उन्हें राहत मिलेगी। लेकिन, हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा निकाले गए पदों के लिए लिखित परीक्षा देना अनिवार्य होगा।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment