ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

AI Call Assistant: भारत का पहला AI कॉल असिस्टेंट लॉन्च! अनजान कॉल्स से EqualAI करेगा बात

On: अक्टूबर 2, 2025 3:06 अपराह्न
Follow Us:
AI Call Assistant: भारत का पहला AI कॉल असिस्टेंट लॉन्च! अनजान कॉल्स से EqualAI करेगा बात
Join WhatsApp Group

AI Call Assistant in India smart app: हैदराबाद | अब अनजान कॉल्स की टेंशन खत्म! हैदराबाद की टेक स्टार्टअप कंपनी Equal भारत का पहला AI कॉल असिस्टेंट EqualAI लॉन्च करने जा रही है। ये स्मार्ट ऐप 2 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

आप इसे गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। जल्द ही ये मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और iOS यूजर्स के लिए भी आएगा। आइए जानते हैं EqualAI कैसे बनाएगा आपकी जिंदगी आसान।

EqualAI की खासियत AI Call Assistant

EqualAI की कॉल असिस्टेंट सर्विस बिल्कुल फ्री है, जबकि इसके अन्य फीचर्स मेंबरशिप के साथ मिलेंगे। कंपनी के फाउंडर और सीईओ केशव रेड्डी ने बताया कि मार्च 2026 तक रोजाना 10 लाख यूजर्स तक पहुंचने का लक्ष्य है।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

ये AI अनजान कॉल्स को हैंडल करता है, जैसे स्पैम, स्कैम, टेलीमार्केटिंग या डिलीवरी कॉल्स। ये कॉल्स को स्क्रीन करता है और जरूरी होने पर ही यूजर को नोटिफाई करता है। इससे बेकार कॉल्स की परेशानी खत्म हो जाएगी।

कॉल हैंडलिंग का नया तरीका

जब कोई कॉल आता है, EqualAI उसे आपके लिए उठाता है। आपको नोटिफिकेशन मिलता है कि लाइव कॉल चल रही है। AI कॉलर से बात करता है, और आप चाहें तो मैसेज के जरिए AI को निर्देश दे सकते हैं या कॉल उठा सकते हैं।

अगर आप कॉल नहीं उठाते, तो AI मैसेज या समरी रिकॉर्ड करता है, जिसे आप बाद में देख सकते हैं। जरूरी कॉल होने पर ये आपको तुरंत कनेक्ट करता है। ये स्मार्ट सिस्टम आपका समय और परेशानी दोनों बचाता है।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

साइबर फ्रॉड से बचाव

ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम के इस दौर में EqualAI आपका सच्चा साथी बनेगा। ये सिर्फ कॉल्स को स्क्रीन ही नहीं करता, बल्कि एक्शन भी लेता है।

मिसाल के तौर पर, अगर आप ‘लीव एट गेट’ का निर्देश देते हैं, तो AI कॉलर को वॉइस कमांड से ऐसा करने को कहता है। ये लाइव कन्वर्सेशनल AI है, जो यूजर के मैसेज के आधार पर कॉलर से बात करता है। इससे आपका कॉल अनुभव आसान और सुरक्षित हो जाता है।

हरियाणा रोडवेज स्पेशल बस: बहादुरगढ़ से धर्मशाला तक चलेगी सीधी बस, यहां देखें पूरा शेड्यूल | haryana-roadways-bahadurgarh-to-dharamsala-special-bus-service-route-timetable
हरियाणा रोडवेज स्पेशल बस: बहादुरगढ़ से धर्मशाला तक चलेगी सीधी बस, यहां देखें पूरा शेड्यूल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment