ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Flood: टांगरी-घग्गर का बढ़ा जलस्तर, अम्बाला में जलभराव, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू!

On: सितम्बर 4, 2025 5:44 अपराह्न
Follow Us:
Ambala Flood: टांगरी-घग्गर का बढ़ा जलस्तर, अम्बाला में जलभराव, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू!
Join WhatsApp Group

Ambala Flood, अम्बाला न्यूज़ : अम्बाला शहर और छावनी में लगातार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए कई इलाकों का दौरा किया और जरूरी निर्देश दिए। उनके साथ नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र लाठर, एडीसी महेंद्र पाल, एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, डीआरओ राजेश खियालिया, एएमसी दीपक सूरा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

नदियों का जलस्तर बढ़ा, हालात गंभीर

उपायुक्त ने बताया कि दो दिनों से हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से आए पानी के कारण टांगरी, घग्गर और मारकंडा नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। रात 10 बजे टांगरी नदी का जलस्तर 43 हजार क्यूसिक तक पहुंच गया, जिसके चलते पानी निचले इलाकों और औद्योगिक क्षेत्र में भर गया। औद्योगिक क्षेत्र में अभी भी 6 से 8 फुट पानी जमा है, जबकि कुछ रिहायशी इलाकों में भी जलभराव की स्थिति है। पंचकूला और मोरनी में बारिश रुकने से टांगरी नदी का जलस्तर अब कम हो रहा है और शाम तक इसके और घटने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

रेस्क्यू और राहत कार्य जोरों पर

उपायुक्त ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों और मजदूरों को सुरक्षित निकालने का काम तेजी से चल रहा है। एचएसआईडीसी के कार्यकारी अभियंता को इस काम के लिए तैनात किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र के प्रधान से भी मजदूरों को रेस्क्यू करने में सहायता मांगी गई है। पंप लगाकर पानी निकालने का काम भी शुरू है। बारिश रुकने और पहाड़ी क्षेत्रों से पानी की आवक बंद होने से नदियों का जलस्तर जल्द सामान्य होने की उम्मीद है। प्रशासन ने हर स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

घग्गर नदी का जलस्तर भी चिंता का विषय

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

घग्गर नदी का जलस्तर भी रात को बढ़ गया था, जिससे कुछ निचले इलाकों और नेशनल हाईवे 152डी पर पानी भर गया। उपायुक्त ने बताया कि घग्गर का जलस्तर अब खतरनाक स्तर से एक फुट नीचे आ गया है और इसके और कम होने की संभावना है। जलभराव का पानी धीरे-धीरे नदी में वापस जा रहा है। बारिश के कारण कुछ घरों में पानी घुस गया और नुकसान हुआ, लेकिन अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी फील्ड में डटकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। जनप्रतिनिधि भी इस काम में पूरा सहयोग दे रहे हैं।

इन इलाकों का लिया जायजा

उपायुक्त ने घग्गर नदी, टांगरी नदी, शम्भू बॉर्डर के पास बरसाती पानी की निकासी के गेट, लोहगढ़ मानकपुर रोड, अम्बाला-हिसार नेशनल हाईवे 152डी पर डडियाना, अम्बाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर धूलकोट पावर हाउस, शाहपुर-कोटकच्छवा और औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से फंसे हुए लोगों को निकालने का काम चल रहा है। राजस्व विभाग और निजी बोटों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस दौरान डीआरओ राजेश खियालिया, कार्यकारी अभियंता हरबंस सिंह, रितेश अग्रवाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment