ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala New Polytechnic College: बरसू माजरा में 11 एकड़ में बनेगी नई पॉलीटेक्निक

On: November 16, 2025 6:34 PM
Follow Us:
अंबाला नई पॉलीटेक्निक कॉलेज: बरसू माजरा में 11 एकड़ पर बनने वाली नई सरकारी पॉलीटेक्निक
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala New Polytechnic College): नारायणगढ़ क्षेत्र के बरसू माजरा गांव में 11 एकड़ से ज्यादा जमीन पर राजकीय पॉलीटेक्निक बनाई जाएगी। इस पॉलीटेक्निक को सरकार की ओर से पहले अनुमति मिल चुकी है। अब पंचायत की जमीन को तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम स्थानांतरित करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस जमीन को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही इसकी रजिस्ट्री होगी। इसके बाद भवन बनाने के लिए प्लान और नक्शा पास होगा।

राजकीय पॉलीटेक्निक अंबाला शहर के प्राचार्य डॉ. अदीश बिंदल ने बताया कि बरसू माजरा गांव में पॉलीटेक्निक के लिए जमीन पंचायत से विभाग के नाम स्थानांतरित होने की प्रक्रिया चल रही है। जमीन स्थानांतरित होने के बाद अगले सप्ताह तक इंतकाल और रजिस्ट्री होने की उम्मीद है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अभी दो हैं, तीसरी आने से बच्चों को बड़ा फायदा

जिले में अभी दो पॉलीटेक्निक चल रही हैं। इनमें शहर में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान चल रही है। इसमें करीब 600 सीट हैं। इसी तरह कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान शामिल में करीब 500 सीट हैं। वहीं, तीसरी राजकीय पॉलीटेक्निक बनने से जिले सहित अन्य प्रदेशभर के विद्यार्थियों को फायदा होगा। नारायणगढ़ क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थी इस संस्थान में पढ़ाई कर सकेंगे।

रजिस्ट्री के बाद क्या-क्या होगा?

इस जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद भवन प्लान व नक्शा बनेगा। यह प्रक्रिया होने के बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग निविदा लगाकर भवन को बनाएगा। इसके उपरांत ऑल इंडिया काउंसिल टेक्नीकल एजुकेशन की ओर से पॉलीटेक्नीक में कोर्स की अनुमति मिलेगी। कोर्स आने के बाद दाखिला शुरू होंगे। आगामी कुछ ही वर्षों में इस कार्य की तेज गति से होने की उम्मीद है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment