ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala News: अम्बाला में मुफ्त डेंटल चेकअप, 15-30 सितंबर तक 12 जगहों पर कैंप, जल्दी पहुंचें

On: September 15, 2025 1:50 PM
Follow Us:
Ambala News: अम्बाला में मुफ्त डेंटल चेकअप, 15-30 सितंबर तक 12 जगहों पर कैंप, जल्दी पहुंचें
Join WhatsApp Group

Ambala News (अम्बाला) : अम्बाला में बच्चों और लोगों के दांतों की सेहत के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत 15 से 30 सितंबर 2025 तक जिले में 12 अलग-अलग जगहों पर डेंटल चेकअप कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में जिले की चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) – बराड़ा, शहजादपुर, चौड़मस्तपुर और मुलाना, पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) – नग्गल, बोह, केसरी, पथरेड़ी और अमली, साथ ही सेक्टर-10 के पॉलीक्लिनिक और सेंट्रल जेल में विशेष शिविर होंगे। इन कैंपों में हर मरीज के दांतों की प्राथमिक जांच की जाएगी।

Ambala में 10 डॉक्टरों की ड्यूटी, कैंप का शेड्यूल

स्वास्थ्य विभाग ने 12 स्थानों पर 10 डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टर जारी किया है। 15 सितंबर को नारायणगढ़ के SDH में डॉ. गौरव, 16 को CHC बराड़ा में डॉ. विनय शंकर, 17 को सेंट्रल जेल में डॉ. हरबंस कोहली, 18 को CHC शहजादपुर में डॉ. गुरमीत, 19 को PHC नग्गल में डॉ. पल्लवी, 20 को PHC बोह में डॉ. दीपक, 24 को CHC चौड़मस्तपुर में डॉ. पल्लवी, 25 को PHC केसरी में डॉ. प्रवीन, 26 को PHC पथरेड़ी में डॉ. पूनम सैनी, 27 को PHC अम्बली में डॉ. गुरमीत, 29 को CHC मुलाना में डॉ. अर्शजो और 30 को सेक्टर-10 पॉलीक्लिनिक में डॉ. अमनिंद्र ड्यूटी देंगे।

मात्र ₹50 में 5 लाख का बीमा! हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के लिए शुरू की बड़ी योजना
मात्र ₹50 में 5 लाख का बीमा! हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के लिए शुरू की बड़ी योजना

इन कैंपों में दांतों की स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ मौखिक कैंसर की स्क्रीनिंग भी होगी। कैंसर के संदिग्ध मरीजों को कैंट सिविल अस्पताल के अटल कैंसर केयर सेंटर में हेड एंड नेक सर्जन की OPD में भेजा जाएगा।

मौखिक स्वच्छता और कैंसर जागरूकता पर जोर

डॉ. बलजिंद्र कौर ने बताया कि रोस्टर सभी डॉक्टरों और RBSK टीमों को दे दिया गया है। इन कैंपों में बच्चों और अन्य मरीजों के दांतों की जांच के साथ-साथ मौखिक स्वच्छता की जानकारी भी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का मकसद है कि दांत और मुंह से जुड़ी बीमारियों को शुरुआती चरण में ही पकड़कर उनका सही इलाज किया जाए। यह पहल न सिर्फ बच्चों की सेहत को बेहतर बनाएगी, बल्कि मौखिक कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में भी मदद करेगी।

सावधान! क्या आपका AC भी बन सकता है बम? विवेक विहार हादसे के बाद डराने वाली रिपोर्ट
सावधान! क्या आपका AC भी बन सकता है बम? विवेक विहार हादसे के बाद डराने वाली रिपोर्ट

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now