ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala News: 1.5 करोड़ फंसा, अंबाला की पार्किंग में लिफ्ट अटकी – परेशानी बढ़ी!

On: नवम्बर 26, 2025 6:34 अपराह्न
Follow Us:
Ambala News: 1.5 करोड़ फंसा, अंबाला की पार्किंग में लिफ्ट अटकी – परेशानी बढ़ी!
Join WhatsApp Group

Ambala news Multilevel Parking Lift Delay: अंबाला छावनी में बनी बहुउद्देशीय कार पार्किंग तो तैयार है, लेकिन लिफ्ट का काम ठप पड़ा है। ठेकेदार का करीब डेढ़ करोड़ रुपये का भुगतान अटकने से उसने हाथ खींच लिया।

जब तक पैसा नहीं आएगा, लिफ्ट नहीं लगेगी। नतीजा बाजार के कारोबारी और ग्राहक दोनों परेशान। ऊपर के तल तक गाड़ी ले जाना तो दूर, सीढ़ियां चढ़कर दुकान तक पहुंचना भी मुसीबत बन गया है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

Ambala news: लिफ्ट का इंतजार, कारोबारियों की मुसीबत

कारोबारी पंकज कुमार, गौतम, अजय, गुरमीत और शिवम ने बताया कि पार्किंग के पहले और दूसरे तल पर पहले से ही गाड़ियां भरी रहती हैं। लिफ्ट न होने से उन्हें गाड़ी खड़ी करने के बाद लंबा चक्कर काटकर दुकान तक जाना पड़ता है। “लिफ्ट होती तो गाड़ी सहित सीधे तीसरे-चौथे तल तक पहुंच जाते, समय भी बचता और ग्राहकों को भी आसानी होती,” वे बोले। अब तो सीढ़ियां चढ़ने में ही पसीना छूट जाता है।

एक ठेकेदार के पास दो काम, दोनों अटके

नगर परिषद ने जिस ठेकेदार को लिफ्ट लगाने का काम दिया है, उसके पास अंबाला-साहा हाइवे पर बन रही अग्निशमन इमारत का प्रोजेक्ट भी है। वहां भी करीब 5 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। नाराज ठेकेदार ने दोनों जगह काम रोक दिया है – पार्किंग की लिफ्ट भी और फायर स्टेशन के रिहायशी कमरे भी।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

फंड के लिए लिखा पत्र, उम्मीद जल्द काम शुरू हो

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि लिफ्ट के लंबित फंड के लिए मुख्यालय को लगातार पत्र लिखा जा रहा है। रोज फीडबैक भी लिया जा रहा है। “उम्मीद है जल्द फंड जारी हो जाएगा और ठेकेदार फिर काम शुरू कर देगा,” उन्होंने कहा।

19.38 करोड़ में बनी थी पार्किंग

रेलवे रोड सदर बाजार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयास से 19.38 करोड़ रुपये की लागत से ये बहुउद्देशीय पार्किंग बनी थी। इसमें 350 चार पहिया और करीब 300 दोपहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। मकसद था कि दुकानदार और ग्राहक अपनी गाड़ियां पार्किंग में खड़ी करें, बाजार में ट्रैफिक जाम न हो और भीड़ से राहत मिले। लेकिन लिफ्ट न होने से पूरा प्लान अधर में लटक गया है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment