ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sanitation Inspectors: अंबाला में सफाई इंस्पेक्टर तैनात, फटाफट नोट करें वार्ड वाइज मोबाइल नंबर

On: November 12, 2025 7:12 PM
Follow Us:
Sanitation Inspectors: अंबाला में सफाई इंस्पेक्टर तैनात, फटाफट नोट करें वार्ड वाइज मोबाइल नंबर
Join WhatsApp Group

अंबाला (Sanitation Inspectors)। छावनी की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए बेशक नगर परिषद ने 32 वार्डों के लिए आठ सफाई इंस्पेक्टर तैनात कर दिए हैं, लेकिन इन सफाई इंस्पेक्टर के पास न तो कर्मचारी हैं और न ही संसाधन, ऐसे में वार्ड स्तर पर उतरकर समस्या का समाधान करने के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में नगर परिषद की इस योजना पर भी संसाधनों की कमी के चलते ग्रहण लग सकता है, हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टीम व संसाधनों के साथ ही सफाई दरोगा को समस्या समाधान के लिए भेजा जाएगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

Sanitation Inspectors: गंदगी से जुड़ी शिकायतें

नगर परिषद के आठ सफाई इंस्पेक्टर के पास गंदगी को लेकर ही अधिकांश शिकायतें आई, वहीं सिटी के कुछ लोगों ने भी इन सफाई इंस्पेक्टर को फोन किया, लेकिन उन्हें बताया कि यह नगर परिषद अंबाला सदर की टीम है न कि नगर निगम सिटी की।

इस दौरान वार्ड नंबर एक से लेकर वार्ड 32 तक प्राप्त शिकायतों में गंदगी से अटी नालियों और चौक-चौराहों पर लगे गंदगी के ढेर की जानकारी आई। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर जाकर सफाई इंस्पेक्टर ने समाधान करवाया तो कुछ कर्मचारियों की कमी व ट्रॉली सहित अन्य संसाधन न होने के कारण एक दिन के लिए लंबित कर दी गई।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

वार्ड वाइज मोबाइल नंबर जारी

वार्ड एक से चार – तरूण- 7015828831
वार्ड पांच से आठ- जगतार- 8816982843
वार्ड 9 से 12- रमन- 7988499355
वार्ड 13 से 16 – सुरेंद्र राणा- 8390000008
वार्ड 17 से 20- गुलाब- 8168739761
वार्ड 21 से 24- दिवांशु- 8295439301
वार्ड 25 से 28- हिमांशु- 9991537649
वार्ड 29 से 32- नवजोत- 9034382106

नप सदर अंबाला के मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि वार्ड स्तर पर तैनात किए गए सफाई इंस्पेक्टर से संसाधनों सहित कर्मचारियों के संबंध में जानकारी मिली है, जल्द ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा ताकि वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

पहले जारी किया था एकीकृत नंबर

नगर परिषद के तत्कालीन मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बैनीवाल ने पहले गंदगी के समाधान को लेकर एकीकृत नंबर जारी किया था। लेकिन इस नंबर पर प्राप्त शिकायतों का समाधान उचित तरीके से नहीं हो पाया। इस संबंध में वार्ड पार्षदों ने नप अध्यक्ष को सुझाव दिया कि वार्ड स्तर पर टीमों का गठन किया जाए और सफाई इंस्पेक्टर तैनात किए जाएं ताकि शिकायत मिलते ही समस्या का भी तुरंत समाधान हो सके।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment