ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

अंबाला की इलेक्ट्रिक बसें खाली, मोहड़ी-पंजोखरा रूट पर नहीं मिल रहे यात्री

On: नवम्बर 9, 2025 7:24 अपराह्न
Follow Us:
अंबाला की इलेक्ट्रिक बसें खाली, मोहड़ी-पंजोखरा रूट पर नहीं मिल रहे यात्री: Ambala's electric buses are empty, the Mohri-Panjokhra route is not getting passengers
Join WhatsApp Group

अंबाला। नन्हेडा, पंजोखरा और मोहड़ी मार्ग पर संचालन कर रही इलेक्ट्रिक बसों को सवारियां नहीं मिल रही है, जिसके कारण यह इलेक्ट्रिक बसें खाली चल रही है। इसे देखते हुए रोडवेज अधिकारी इन बसों को लेकर अन्य विकल्प की तलाश कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नन्हेडा सहित पंजोखरा मार्ग पर संचालन कर रही मिनी बसें कामयाब हैं। इन बसों में सवारियों अपडाउन कर रही हैं।

इलेक्ट्रिक बसें दूसरे रूट पर चलेंगी

अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि मोहड़ी और नन्हेडा मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। अगर इन रूटों पर सवारियां नहीं मिल रहीं हैं तो उन्हें दूसरे मार्ग पर लगाया जाएगा।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

कुछ दिन पहले ही अंबाला में पांच इलेक्ट्रिक बसें आई हैं। इन बसों में तीन इलेक्ट्रिक बसों को पंजोखरा, मोहड़ी और नन्हेडा मार्ग पर लगाया है। यह बसें सुबह और दोपहर को दो इन मार्गों पर चल रही हैं, लेकिन यह बसें बिना सवारी के ही खाली चल रही है।

बस को मुड़ने में हो रही परेशानी

यह इलेक्ट्रिक बस बड़ी और चौड़ी होने पर नन्हेडा मार्केट में आसानी से नहीं आती। इस बस को मुड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं नन्हेडा मार्केट में बस खड़ी होने के लिए जगह नहीं है। चालक बस को सड़क के किनारे खड़ा करते हैं यह बस आधी सड़क घेरती है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

क्या है बस का टाइम टेबल

अंबाला सिटी बस अड्डे से सुबह 6 बजे इलेक्ट्रिक बस मोहड़ी के लिए संचालन करती है। सुबह 6: 10 मिनट पर दूसरी इलेक्ट्रिक बस पंजोखरा के लिए संचालन करती है। वहीं सिटी बस अड्डे से तीसरी इलेक्ट्रिक बस सुबह 5:30 बजे नन्हेडा के लिए संचालन कर रही है। यह बस मोहड़ी और नन्हेडा खाली पहुंचती और खाली ही वापस रवाना हो रही है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment