ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Anil Vij News: हरियाणा के दिग्गज मंत्री अनिल विज ने हटाया ‘मंत्री’ टैग, बोले- ‘मुझे किसी टाइटल की जरूरत नहीं!’

On: सितम्बर 18, 2025 1:37 अपराह्न
Follow Us:
Anil Vij News: हरियाणा के दिग्गज मंत्री अनिल विज ने हटाया ‘मंत्री’ टैग, बोले- ‘मुझे किसी टाइटल की जरूरत नहीं!’
Join WhatsApp Group

Anil Vij News, (चंडीगढ़) : हरियाणा के कद्दावर नेता और कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालने वाले अनिल विज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने अपने ‘एक्स’ बायो से ‘मंत्री’ शब्द हटा लिया और ऐलान किया कि वह किसी टैग के मोहताज नहीं हैं। 72 साल के इस BJP नेता के ‘एक्स’ पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मंगलवार को उन्होंने अपना बायो ‘अनिल विज मंत्री हरियाणा, भारत’ से बदलकर ‘अनिल विज अंबाला कैंट हरियाणा, भारत’ कर लिया। आखिर क्या है इस फैसले के पीछे की कहानी?

Anil Vij News: ‘मुझे टाइटल की जरूरत नहीं’

गुरुवार को PTI-भाषा से बातचीत में अनिल विज ने खुलासा किया, “मैं मंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि अनिल विज के नाम से अपनी सोशल मीडिया पहुंच बढ़ाना चाहता हूं। मैंने बहुत पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई थी। मेरे फेसबुक पेज पर भी ‘मंत्री’ शब्द नहीं है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि लोग उन्हें अनिल विज के नाम से जानते हैं और उनकी पोस्ट्स की लोकप्रियता उनके काम पर आधारित होनी चाहिए, न कि मंत्री के टैग पर।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी

अनिल विज हरियाणा सरकार में ऊर्जा, परिवहन और श्रम जैसे अहम मंत्रालयों की कमान संभालते हैं। उनकी सक्रियता और बेबाक बयानों ने उन्हें जनता और सोशल मीडिया पर खासा लोकप्रिय बनाया है। लेकिन उनका ये कदम कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या ये केवल सोशल मीडिया रणनीति है या इसके पीछे कोई गहरी बात?

अंबाला में ‘समानांतर’ BJP इकाई पर बवाल

अनिल विज ने हाल ही में एक और बयान से सुर्खियां बटोरीं। 12 सितंबर को उन्होंने ‘एक्स’ पर दावा किया कि कुछ लोग अंबाला छावनी में वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से BJP की “समानांतर” इकाई चला रहे हैं। इस पोस्ट ने सियासी हलचल मचा दी थी। हालांकि, विज ने साफ किया कि बायो से ‘मंत्री’ हटाने का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी, उनके इस कदम पर हर किसी की नजर है।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment