Atlas Road Sonipat (सोनीपत) : शहर में मॉल रोड के तौर पर डेवल्प हो रहे एटलस रोड को मॉडर्न रूप दिया जाएगा।पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण के कार्य को विधायक निधि के बजट से कराया जाएगा। विधायक निखिल मदान ने पीडब्ल्यूडी से एटलस रोड को मार्डेन रोड के में सौंदर्यीकरण का खाका तैयार करने का आदेश दिया है। जिसके तहत पीडब्ल्यूडी द्वारा एटलस रोड पर सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।
शहर को साफ-सुथरा बनाने की कोशिश
पीडब्ल्यूडी द्वारा सुभाष चौक से परशुराम चौक वाया एटलस राम मंदिर तक सड़क के सौंदर्यीकरण को लेकर आर्किटेक्ट से बात की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है, अगले एक महीने में यह खाका तैयार कर जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिससे शहर के लोगों को तो अच्छा लगेगा ही साथ ही बाहर से आवागमन करने वाले लोगों की नजर में भी सोनीपत का कद बढ़ेगा।
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि शहर में एटलस रोड नव निर्माण का कार्य करीब पांच साल पहले किया गया था। सड़क में कहीं पर कोई डेंट नहीं है। इसलिए सड़क के निर्माण और मरम्मत पर किसी खर्च की जरूरत नहीं है। लेकिन एटलस रोड पूरे शहर में तेजी से विकास कर रहा है। जिसके कारण भी सड़क का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
ग्रेनाइट और मार्बल सहित आकर्षक लाइटें लगेंगी
सुभाष चौक से आईटीआई चौक तक एटलस रोड का कायाकल्प किया जाएगा। जिसमें डिवाइडर पर लगी मौजूदा रेलिंग को उखाड़कर डिवाइडर पर आकर्षक धौलपुर के मार्बल और ग्रेनाइट का प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही माडर्न स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। उक्त रोड को मार्डेन रोड के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। फिलहाल सामान्य तरीके से डिवाइडर बनाया गया है, जिसमें बीच-बीच में जालियां भी टूटी पीडब्ल्यूडी द्वारा पूरा खाका तैयार करने के बाद विधायक के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का प्रयास है
विधायक सोनीपत निखिल मदान ने कहा की सोनीपत शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए प्रयास कर रहा हूं। इसी क्रम में एटलस रोड को मार्डेन रोड के रूप में विकसित करने के लिए पीडब्ल्यूडी से कहा गया है। उन्होंने अतिशीघ्र फाइनल ब्लू प्रिंट देने का वादा किया है। परिकल्पना के अनुसार शहरवासियों को एक बेहतर रोड आने वाले दिनों में मिलेगी।
50 लाख का फंड, दो करोड़ का प्रोजेक्ट
प्रशांत कौशिक, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सोनीपत ने बताया की एटलस रोड का विधायक जी द्वारा मार्डेन रोड बनाने की परिकल्पना की गई है। जिसके लिए विभाग के कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया है। विधायक द्वारा पहले फेज में 50 लाख रुपए की ग्रांट प्रदान की गई है। करीब दो करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है। प्रस्तावित कार्यों की संबंधित से रेट लिया जा रहा है। हम जल्द ही विधायक के समक्ष एक सुंदर सड़क का ब्लू प्रिंट रखेंगे। जिसके बनने के बाद शहरवासियों को अच्छा लगेगा।













