ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ayushman Bharat: सरकार ने 15 सर्जिकल पैकेज को सरकारी अस्पताल में ही किया रिजर्व

On: नवम्बर 17, 2025 9:45 अपराह्न
Follow Us:
Ayushman Bharat: सरकार ने 15 सर्जिकल पैकेज को सरकारी अस्पताल में ही किया रिजर्व
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ayushman Bharat): आंखों में मोतियाबिंद से लेकर घुटने और कूल्हे का जोड़ बदलने तक के ऑपरेशन अब सरकारी अस्पताल में ही किए जाएंगे। पहले यह ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना में मरीज निजी अस्पताल में भी करवा लेते थे, मगर अब इन ऑपरेशन को सरकारी अस्पताल में ही किया जाएगा।

पहले सरकारी अस्पताल में 119 बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पताल में किया जा रहा था, अब इसमें 15 और सर्जिकल बीमारियों को सूची में शामिल कर लिया गया है। इन बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पताल में ही आयुष्मान योजना के तहत होगा।

इन बीमारियों को अस्पताल में रिजर्व किया गया है। इन सर्जिकल बीमारियों का सरकारी अस्पताल में ही इलाज होने से मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। अस्पताल में आंखों में मोतियाबिंद, घुटने और कूल्हे बदलने तक के मरीज पहुंचने लगे हैं।

Ayushman Bharat: मरीजों की संख्या बढ़ी

शहर जिला नागरिक अस्पताल की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को हड्डी के तीन ऑपरेशन, आंखों में मोतियाबिंद के छह, सामान्य सर्जरी जिसमें पित्त की पथरी व अन्य के करीब आठ ऑपरेशन और गायनी के छह ऑपरेशन किए गए। आयुष्मान भारत में सर्जिकल ऑपरेशन सरकारी अस्पताल में ही होने से हड्डी, आंख, सर्जरी, ईएनटी और गायनी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

आंखों के मोतियाबिंद ऑप्रेशन करने के लिए भी चिकित्सकों की ओर से दिसंबर तक की तारीख दी जा रही है। इसी तरह अस्पताल में घुटने व कूल्हे बदलने के ऑपरेशन भी होने लगे हैं।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

डॉक्टर रेनु बेरी, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल, अंबाला शहर ने बताया कि सर्जिकल जागरूकता सप्ताह के तहत 22 नवंबर तक जिलेभर में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान के तहत सरकारी अस्पताल में आयुष्मान भारत के तहत होने वाली सर्जरी के बारे जागरूक किया जाएगा।

इन ओपीडी में इतने सर्जन दे रहे सेवाएं

ओपीडी अस्पताल में सर्जन

हड्डी 4
आंख 7
सर्जरी 4
ईएनटी 1
गायनी 3
एनेस्थीसिया 4

इन बीमारियों का इलाज होगा

आंख से मोतियाबिंद निकालने की आधुनिक शल्यक्रिया

पेट के माध्यम से गर्भाशय निष्कासन शल्यक्रिया
पुराने फेफड़ों के अवरोधक रोग की अचानक बढ़ी हुई गंभीर अवस्था

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

पेट खराब होना या उल्टी-दस्त की स्थिति
पित्ताशय निष्कासन शल्यक्रिया

घुटने का जोड़ बदलने की शल्यक्रिया
कूल्हे का जोड़ बदलने की शल्यक्रिया

कान के पर्दे की मरम्मत।
हर्निया को ठीक करने की शल्यक्रिया

अपेंडिक्स निष्कासन शल्यक्रिया
एडेनॉइड ग्रंथी निष्कासन शल्यक्रिया

बवासीर के मस्सों का शल्यक्रिया
टॉसिंल को शल्यक्रिया से निकालना

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अंडकोष की थैली में जमा पानी को शल्यक्रिया से निकालना।
अग्रचर्म निष्कासन शल्यक्रिया।

22 नवंबर तक अस्पताल में रोजाना होंगे ऑपरेशन

जिला नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पीएमजेएवाई, चिरायु योजना में मेडिकल व सर्जिकल पैकेज सरकारी संबद्ध अस्पताल में रिजर्व कर दिए गए हैं। इनमें आंख, हड्डी, सामान्य सर्जरी, ईएनटी सहित 15 बीमारियों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए रिजर्व किया गया है।

पहले 119 बीमारियों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा था। अब 130 बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पताल में होगा। 17 से 22 नवंबर तक सर्जिकल सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। अस्पताल में 22 नवंबर तक रोजाना ऑप्रेशन किए जाएंगे। साथ ही सप्ताह के तहत जिलेभर में लोगों को सरकारी अस्पताल में ही आयुष्मान के तहत इलाज करवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों की आभा आईडी भी बनाई जाएगी। जिसमें उनके इलाज का रिकॉर्ड रखा जाएगा।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment