ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Railway News: साहनेवाल-अमृतसर रेल खंड पर होगा इटरलॉकिंग का काम, 11 ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

On: November 17, 2025 8:22 PM
Follow Us:
Railway News: साहनेवाल-अमृतसर रेल खंड पर होगा इटरलॉकिंग का काम, 11 ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
Join WhatsApp Group

अंबाला (Railway News): फिरोजपुर मंडल के अधीन साहनेवाल-अमृतसर रेल खंड पर 4 से 6 जनवरी तक इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 11 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस काम के कारण पांच ट्रेनों को बीच रास्ते रोका जाएगा, तीन को बीच रास्ते रद्द और तीन को बीच रास्ते के स्टेशनों से पुन: संचालित किया जाएगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

ये ट्रेनें बीच रास्ते रहेंगी रद्द

ट्रेन नंबर 22445 कानपुर-अमृतसर 5 जनवरी को जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर रद्द की जाएगी। इसी प्रकार 12029 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी 6 जनवरी को जालंधर सिटी व 12497 नई दिल्ली-अमृतसर को फगवाड़ा स्टेशन पर रद्द किया जाएगा। जबकि ट्रेन नंबर 22446 अमृतसर-कानपुर और 12030 अमृतसर नई दिल्ली शताब्दी 6 जनवरी को जालंधर सिटी और ट्रेन नंबर 12498 अमृतसर नई दिल्ली को फगवाड़ा रेलवे स्टेशन से चलाया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

देरी से चलने वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबर 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस चार जनवरी को 200 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22429 दिल्ली-पठानकोट 6 जनवरी को 30 मिनट, 11057 मुंबई-अमृतसर 4 जनवरी को 30 मिनट, 14674 अमृतसर-जयनगर 6 जनवरी को 70 मिनट और 19612 अमृतसर-अजमेर भी 6 जनवरी 30 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंचेगी।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment