ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bhiwani police helpline: भिवानी में पुलिस की नई पहल! अब फोन पर मिलेगी मुकदमे की पूरी जानकारी!

On: September 4, 2025 1:47 PM
Follow Us:
Bhiwani police helpline: भिवानी में पुलिस की नई पहल! अब फोन पर मिलेगी मुकदमे की पूरी जानकारी!
Join WhatsApp Group

Bhiwani police helpline, भिवानी न्यूज : नागरिकों को अब अपने पुलिस मुकदमे की जानकारी लेने के लिए बार-बार पुलिस थानों व चौकियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और न ही आईओ को बार-बार फोन कॉल करनी पड़ेगी। अब ऐसे नागरिक हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अपने मुकदमे की जानकारी ले सकेंगे।

फोन पर मिलेगी स्टेटस रिपोर्ट

एसपी सुमित कुमार ने जिला भिवानी की जनता की सुविधा के लिए एक नई पहल की गई है। इस पहल के अंतर्गत अब कोई भी नागरिक अपने द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की स्थिति की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 8814011493 पर प्राप्त कर सकेंगे।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

थानों के चक्कर से छुटकारा

जब कोई पीड़ित पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाता है तो मामले में पुलिस ने अभी तक क्या कार्रवाई की है, इसकी जानकारी के लिए शिकायतकर्ता बार बार पुलिस थाना व चौकी के चक्कर लगाते हैं। वह जानने का प्रयास करते हैं कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को पकड़ा या नहीं। अगर आरोपियों को पकड़ा तो अभी तक क्या कार्रवाई की गई है। मामले की स्टेटस रिपोर्ट क्या है आदि की जानकारी के लिए कई बार 9 से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

मुकदमे की स्थिति संबंधी जानकारी शिकायतकर्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर अधिकतम 24 घंटे के अंदर उपलब्ध करा दी जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य आमजन को न्याय प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी सरल और शिकायतकर्ता को बार बारे संबंधित आईओ से फोन कॉल करनी पड़ती है। बार-बार पुलिस के चक्कर काटने से शिकायतकर्ता को परेशानी व समय भी बर्बाद करना पड़ता है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

साथ ही पुलिस को भी इससे परेशानी होती है। लेकिन अब शिकायतकर्ताओं को अपने मामले से संबंधित जानकारी पुलिस विभाग फोन कॉल पर ही दे देगा। इससे शिकायतकर्ता के साथ पुलिस विभाग को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

शिकायतकर्ता को परेशानी न हो इसलिए जानकारी शीघ्र उपलब्ध कारवाई जाएगी जिससे उन्हें थाने या कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। एसपी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस कि इस पहल का लाभ उठाएं और किसी भी असुविधा की स्थिति में उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment