PM Surya Ghar Yojana (हिसार) : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वेंडर अब उपभोक्ताओं से सोलर सिस्टम लगाने के नाम पर मनमाने चार्ज नहीं वसूल सकेंगे बिजली निगम हर वेरायटी के सोलर सिस्टम के रेट लिस्ट जारी करेगा। जिससे ज्यादा वेंडर चार्ज उपभोक्ताओं से नहीं ले सकेंगे। अगर ऐसा होता है कि उपभोक्ता लिखित में बिजली निगम को शिकायत देकर अपना पीड़ा दर्ज करवा सकता है जिसके बाद संबंधित वेंडर पर कार्रवाई तय है।
बिजली निगम सोलर सिस्टम के रेट लिस्ट पर कैंप लगाने जा रहा है। जिसके बाद हर वेरायटी के सोलर सिस्टम के रेट बिजली निगम तय करेगा। जिससे ज्यादा चार्ज वेंडर नहीं वसूल सकेंगे।
इसके लिए बिजली निगम के उच्चअधिकारियों ने हर सोलर सिस्टम के प्रति उपकरण की लिस्ट सहित रेट मांगे हैं। जिसके चार्ट बनाकर संबंधित शाखा के अधिकारी मुख्यालय को सौंपेंगे। मंथन कर बिजली निगम के उच्च अधिकारी मुहर लगाएंगे, जिसके बाद सोलर सिस्टम के रेट पर कैंप लगा दी जाएगी।
बता दें कि हिसार सर्कल में अभी तक उपरोक्त योजना के तहत 19,679 आवेदन प्राप्त हुए है, जिनमें से 1908 कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। जबकि 10,474 कनेक्शन वेंडर के पाले में है, जोकि उपभोक्ताओं से रेट लिस्ट तय कर कनेक्शन जारी करेंगे।
PM सूर्य घर योजना में अब बैंक भी देगा लोन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए सरकार ने बैंकों को भी जोड़ने जारी कर दिए है। जिसमें अब बैंक भी उपरोक्त योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को लोन देगा। ताकि यदि उपभोक्ता के पास पैसे नहीं
इस प्रकार की मिल रही थी शिकायतें
• लोगों में भ्रांतियां मिल रही है कि सरकार की ओर से सोलर सिस्टम निश्शुल्क लगाया जा रहा है।
• सोलर सिस्टम लगाने के लिए वेंडर का उपभोक्ताओं के बीच सामंजस्य होता है जोकि कहीं न कहीं सोलर सिस्टम की गति को रोकने का अहम कारण बन रही है। जिसके चलते वेंडर मनमाने दाम ले रहे है, जिसकी शिकायतें भी बिजली निगम को पहुंच रही है।












