ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

खानपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ा खुलासा, डॉक्टरों की कमी, खराब AC-लिफ्ट, 6 महीने में सुधार के आदेश!

On: सितम्बर 12, 2025 11:42 पूर्वाह्न
Follow Us:
खानपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ा खुलासा, डॉक्टरों की कमी, खराब AC-लिफ्ट, 6 महीने में सुधार के आदेश!
Join WhatsApp Group

खानपुर, (गोहाना), Medical College Inspection: हरियाणा विधानसभा की विषय समिति ने गुरुवार को खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और कई खामियां पकड़ीं। समिति के चेयरमैन रामकुमार कश्यप ने कॉलेज प्रशासन को 6 महीने में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए। सेंट्रल AC, लिफ्ट और एक्स-रे मशीनें खराब होने से लेकर डॉक्टरों की कमी तक, कई मुद्दों पर नाराजगी जताई गई। समिति ने कॉलेज में इंजीनियरिंग विंग शुरू करने का सुझाव भी दिया।

निरीक्षण में क्या-क्या मिला?

चेयरमैन रामकुमार कश्यप सुबह 11 बजे अपनी टीम के साथ कॉलेज पहुंचे। उन्होंने निदेशक डॉ. जेसी दुरेजा और स्टाफ के साथ बैठक की, जिसमें मरीजों और छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा हुई। सेंट्रल AC, लिफ्ट, एक्स-रे मशीनें और कैंपस की स्ट्रीट लाइटें खराब मिलीं। कार्डियो और न्यूरो सर्जन के पद खाली होने की वजह से मरीजों को रोहतक रेफर करना पड़ रहा है। निदेशक ने बताया कि कई बार विज्ञापन देने के बावजूद योग्य डॉक्टर नहीं मिल रहे। समिति ने इन खामियों की जांच और 6 महीने में सुधार के आदेश दिए। इसके बाद OPD काउंटर, ऑपरेशन थिएटर, लैब और क्लासरूम का दौरा किया गया।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

रोड निर्माण को लेकर निर्देश

समिति ने देखा कि रोजाना हजारों मरीज गोहाना और गन्नौर से खानपुर मेडिकल कॉलेज आते हैं। ऐसे में रास्ते की हालत बेहतर करना जरूरी है। समिति ने PWD अधिकारियों को गोहाना-गन्नौर-खानपुर कलां रोड का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, अंडरग्राउंड तारों में शॉर्ट सर्किट, सड़क, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज और रखरखाव के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। समिति ने रोहतक मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर इंजीनियरिंग विंग बनाने की सलाह दी।

खानपुर मेडिकल कॉलेज में कौन-कौन रहा मौजूद?

निरीक्षण के दौरान विधायक इंदुराज नरवाल, रेनू बाला, रणधीर पनिहार, देवेंद्र चतुर्भुज अत्री, कृष्ण कुमार, हरिंदर सिंह, बलराम डांगी और देवेंद्र हंस मौजूद थे। हरियाणा विधानसभा के अतिरिक्त सचिव नरीन दत्त, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह, अतिरिक्त निदेशक विजय मलिक, एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय और नगराधीश डॉ. अनमोल भी उपस्थित रहे।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment