ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

BSSC Vacancy: 23,175 सरकारी नौकरियों का मौका! 27 नवंबर तक करें अप्लाई

On: अक्टूबर 16, 2025 9:45 पूर्वाह्न
Follow Us:
BSSC Vacancy: 23,175 सरकारी नौकरियों का मौका! 27 नवंबर तक करें अप्लाई
Join WhatsApp Group

BSSC Vacancy Government Jobs : पटना | बिहार में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) ने सेकेंड इंटर लेवल वेकेंसी 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है।

अगर आप भी बिहार में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो 27 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 23,175 पदों पर बहाली होगी। आइए जानते हैं इस भर्ती की पूरी डिटेल, पात्रता, और आवेदन का तरीका।

कितने पदों पर होगी भर्ती? BSSC Vacancy

BSSC की इस भर्ती के तहत अब कुल 23,175 पदों पर नियुक्तियां होंगी। पहले यह संख्या 12,199 थी, लेकिन आयोग ने इसे बढ़ाकर 23,175 कर दिया है। जिन लोगों ने पहले आवेदन किया है, उन्हें दोबारा अप्लाई करने की जरूरत नहीं है।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

इन पदों में 10,142 अनारक्षित हैं। अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3,212, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 219, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 3,974, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 2,562, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 767 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 229 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा, महिलाओं के लिए 7,394 पद अलग से रिजर्व किए गए हैं।

आवेदन कैसे करें?

BSSC इंटर लेवल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। सबसे पहले BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।

होमपेज पर “सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2025” के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और अपनी जानकारी भरकर फॉर्म पूरा करें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर रखें।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट। प्रारंभिक परीक्षा में 150 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे, जो जनरल स्टडीज, जनरल साइंस, मैथ्स और मेंटल एबिलिटी से पूछे जाएंगे। इसके लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा। ध्यान रहे, इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment