ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Cab ride cancellation: कैब राइड कैंसिलेशन पेनल्टी, चंडीगढ़ में नए नियम, 100 रुपये का जुर्माना!

On: June 27, 2025 3:43 PM
Follow Us:
Cab ride cancellation: कैब राइड कैंसिलेशन पेनल्टी, चंडीगढ़ में नए नियम, 100 रुपये का जुर्माना!
Join WhatsApp Group

Cab ride cancellation penalty new rules in Chandigarh, Rs 100 fine: चंडीगढ़ में खासतौर से बारिश के दिनों में लोगों की शिकायत रहती है कि कैब बुक करवाते हैं तो ड्राइवर इसे बिना वजह कैंसिल कर देते हैं। अलग-अलग कंपनियों से जुड़ी कैब को लेकर यह शिकायत रहती है।

Cab ride cancellation: चंडीगढ़ में नए नियम

अब कैब ड्राइवर ने बिना किसी वैलिड रीजन के राइड कैंसिल की तो उस पर 10 परसेंट या मैक्सिमम 100 रुपए तक जुर्माना लगेगा। चंडीगढ़ प्रशासन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की तरफ से नोटिफाई एग्रीगेटर रूल्स 2025 में इसका प्रावधान किया गया है। वहीं, अगर कोई व्यक्ति पहले बुकिंग करता है और बाद में बिना सही कारण राइड कैंसिल करता है तो उसके लिए भी मैक्सिमम 100 रुपए की पेनल्टी एग्रीगेटर लगाएगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

ये राशि एग्रीगेटर और संबंधित कैब ड्राइवर के बीच बांटा जाएगा। वहीं ट्राइसिटी ड्राइवर वेलफेयर कैब एसोसिएशन ने कहा है कि इन रूल्स के कई प्रावधान तो बहुत अच्छे हैं, लेकिन लंबे समय से कई मांग की जा रही थीं, जो इसमें नदारद हैं। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि किराये को लेकर मांग की जा रही थी, लेकिन रूल्स में इसका कोई जिक्र नहीं है। अफसरों ने कहा है उसके लिए अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

पिछले एक हफ्ते से चल रहे धरना प्रदर्शन को कैब ड्राइवर्स ने खत्म कर दिया है। एसोसिएशन प्रेसिडेंट विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कि नोटिफिकेशन में कहीं भी 3 किलोमीटर के लिए 100 रुपए के फेयर का जिक्र नहीं है। इसके साथ ही प्रति किलोमीटर कितना किराया होगा इसको लेकर भी कुछ नहीं बताया गया है। एग्रीगेटर कंपनियों को 20% तक किराया घटाने की छूट दी गई है, इसका सीधा असर कैब ड्राइवर्स पर पड़ेगा, इनका शेयर भी कम होगा। कैंसिलेशन पेनल्टी सिस्टम को भी ठीक किया जाए।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

ड्राइवर्स की नाराजगी और मांगें

हालांकि, चंडीगढ़ के कैब ड्राइवर्स इस नियम से पूरी तरह खुश नहीं हैं। ट्राइसिटी ड्राइवर वेलफेयर कैब एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि नए नियमों में कुछ अच्छे प्रावधान हैं, लेकिन कई पुरानी मांगें अनसुनी रह गईं। ड्राइवर्स लंबे समय से किराए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे, लेकिन नए नियमों में इस पर कोई बात नहीं हुई। इसके अलावा, एग्रीगेटर कंपनियों को किराए में 20% तक की छूट देने की अनुमति दी गई है, जिसका सीधा असर ड्राइवर्स की कमाई पर पड़ेगा। पुंडीर ने कहा, “हमारी मांग थी कि 3 किलोमीटर के लिए 100 रुपये का किराया तय हो, लेकिन इस पर कोई स्पष्टता नहीं दी गई।” पिछले हफ्ते ड्राइवर्स का धरना-प्रदर्शन भी खत्म हो चुका है, लेकिन उनकी मांगें अभी भी अधूरी हैं।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment