CAT Chandigarh Jobs: Chandigarh | नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार खबर है। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) चंडीगढ़ ने स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन भारतीय डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।
स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती– पूरी जानकारी CAT Chandigarh Jobs
आगे आपको आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि, योग्यता, प्रक्रिया और जरूरी जानकारी दी गई है। पूरी जानकारी समझने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन शुरू: 22 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 04 जनवरी 2026
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए।
लाइट मोटर व्हीकल (LMV) लाइसेंस होना अनिवार्य।
कम से कम 3 साल का अनुभव आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में किसी भी वर्ग के उम्मीदवार के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 27 वर्ष
रिक्तियों का विवरण
कुल पद: 01
कैसे करें आवेदन? (Offline Process)
स्टाफ कार ड्राइवर के इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया:
सबसे पहले दिए गए लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
फॉर्म में अपनी सभी मूलभूत जानकारी भरें।
आवश्यक दस्तावेज़ फॉर्म के साथ संलग्न करें।
भरे हुए आवेदन की दोबारा जाँच करें और गलतियाँ तुरंत सुधारें।
लिफाफे पर स्पष्ट लिखें:
“Application For the post of ……”
आवेदन इस पते पर डाक द्वारा भेजें:
Joint Registrar, Central Administrative Tribunal, Chandigarh Bench,
Sector 17-E, Chandigarh – 160017













