ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sawan: चंडीगढ़ के इस मंदिर में सावन की धूम, चांदी का शिव मुख है खास!

On: जुलाई 5, 2025 8:21 पूर्वाह्न
Follow Us:
Sawan: चंडीगढ़ के इस मंदिर में सावन की धूम, चांदी का शिव मुख है खास!
Join WhatsApp Group

Celebration of Sawan in this temple of Chandigarh The silver Shiv Mukha is special: प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर-24 लगभग 125 साल पुराना है। चंडीगढ़ बनने से पहले यहां लड़ गांव की खुदाई में स्वयंभू शिवलिंग मिले थे। उस समय यहां पर एक छोटा सा शिवालय होता था। 1984 में मंदिर बना। उसके बाद वर्ष 2000 से सावन के महीने स्वयंभू शिवलिंग पर रुद्राभिषेक पूजा शुरू हुई।

Sawan: 9 जुलाई को होगी शिव मुख पूजा

भारी संख्या में लोग यहां पर रुद्राभिषेक कराने लगे। अब तो यहां सावन महीने में रुद्राभिषेक की बुकिंग से की जाती है। लगातार शिवलिंग पर रुद्राभिषेक से पिंडी स्वरूप छोटा होता चला जा रहा है। ऐसे में सुंदर श्रृंगार नहीं हो पा रहा था। इस दिक्कत को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने यहां पर साढ़े पांच किलो चांदी का शिव मुख जयपुर से तैयार करवाया है।

6 लाख रुपए लागत से तैयार यह सुंदर शिव मुख इस बार सावन महीने रुद्राभिषेक के दौरान श्रृंगार के समय इस्तेमाल किया जाएगा। मंदिर के प्रबंधक संजीव भारती ने बताया कि दस जुलाई गुरु पूर्णिमा से 9 अगस्त रक्षा बंधन तक श्रावन मास में शृंगार पूजा होगी। मंदिर के सह प्रबंधक विवेक शर्मा ने बताया कि रोजाना मंदिर खीर पूड़े का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

40 लोगों ने रुद्राभिषेक के लिए बुकिंग कराई

मंदिर में 10 जुलाई से रुद्राभिषेक शुरू हो जाएगा। यह सुबह चार बजे, दोपहर 12 से चार और शाम 5:30 बजे 7:30 बजे तक रुद्राभिषेक श्रृंगार पूजा कराई जाएगी। एक पूजा में डेढ़ से दो घंटे का वक्त लगता है। इस बार अभी 40 लोगों ने रुद्राभिषेक के लिए बुकिंग करा ली है।

6 महीने में तैयार हुआ

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

मंदिर सभा के अध्यक्ष आदर्श शर्मा ने बताया कि शिव मुख को बनाने में 6 महीने का वक्त लगा। शिव मुख डेढ़ फीट लंबे और एक फीट चौड़े बनाए गए हैं। 9 जुलाई को शाम 5:30 बजे से 7 बजे शिव मुख की विशेष पूजा की जाएगी। इसके बाद यह शिव मुख रोजाना श्रावण मास में भगवान श्रृंगार के दौरान पूजा में विराजमान किए जाएंगे। इससे मंदिर परिसर में मौजूद पुराने स्वयंभू भगवान शिव के शृंगार और सुंदर हो पाएगा।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment