CET Exam Instructions: Strict restrictions on these things including mobile, jewelry, pen, know the complete guidelines: (हरियाणा CET परीक्षा निर्देश) के अनुसार, HSSC ने उम्मीदवारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, किसी भी प्रकार की घड़ी, बेल्ट, अंगूठी, चेन, बाली, नोज पिन, चूड़ियाँ, हार, ताबीज़, कड़ा, पेन, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, करेक्शन फ्लूइड, ब्लेड या व्हाइटनर जैसी कोई भी वस्तु लेकर न आएं।
यदि किसी उम्मीदवार के पास ऐसी वस्तु पाई जाती है, तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा कक्ष में इन वस्तुओं का पाया जाना गंभीर उल्लंघन माना जाएगा और उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। (CET Exam Restricted Items)
धार्मिक या रीति-रिवाजों के कारण यदि कोई विशेष पोशाक पहननी हो, तो उम्मीदवार को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा क्योंकि तलाशी में अधिक समय लग सकता है।
एडमिट कार्ड और पहचान पत्र से जुड़ी जरूरी बातें CET Exam Instructions
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर A4 साइज के एक ही सफेद कागज़ पर रंगीन प्रिंटेड एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। इस पर हाल ही का रंगीन फोटो चिपका होना चाहिए और ‘मार्क A’ पर स्व-सत्यापित हस्ताक्षर होना चाहिए।
इसके साथ ही, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, आधार कार्ड या पासपोर्ट जैसे मूल फोटो पहचान पत्र की हार्ड कॉपी भी लाना जरूरी है। मोबाइल में स्कैन की गई प्रतियां मान्य नहीं होंगी। (CET Exam ID Proof)
OMR शीट को मोड़ना, फाड़ना, दागना या उस पर कोई निशान बनाना सख्त वर्जित है। इरेज़र, व्हाइटनर, ब्लेड या कील जैसी वस्तुओं से OMR शीट को नुकसान पहुंचाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
समय पालन और परीक्षा के दौरान के नियम
परीक्षा के पहले और आखिरी 30 मिनट में शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्त होने से पहले कोई भी उम्मीदवार परीक्षा कक्ष छोड़ नहीं सकता।
प्रश्न पुस्तिका के सभी पृष्ठ ठीक से मुद्रित हैं या नहीं, यह उम्मीदवार को पहले 5 मिनट में जांचना होगा। यदि कोई विसंगति हो तो तुरंत निरीक्षक को सूचित करें। 5 मिनट बाद कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। (CET Exam Timing Rules)
यदि किसी उम्मीदवार की पहचान में विसंगति पाई जाती है या वह अनुचित साधनों में लिप्त पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।













