ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh DC Rates: चंडीगढ़ में कर्मचारियों की चांदी! नए डीसी रेट लागू, 25% तक वेतन बढ़ा!

On: August 29, 2025 9:10 AM
Follow Us:
Chandigarh DC Rates: चंडीगढ़ में कर्मचारियों की चांदी! नए डीसी रेट लागू, 25% तक वेतन बढ़ा!
Join WhatsApp Group

Chandigarh DC Rates (चंडीगढ़) : प्रशासन ने नए डीसी रेट की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत आउटसोर्स मिलेगा फायदा पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया है। विभिन्न श्रेणियों के 117 पदों पर तैनात कर्मचारियों का वेतन 21600 से क्लर्क और रिसेप्शनिस्ट का वेतन 22680 रुपये निर्धारित किया है।

इनमें पार्किंग में तैनात कर्मचारी और बस क्लीनर भी शामिल हैं। लंबे समय से कर्मचारी संगठन नए डीसी रेट में किया 22680 रुपये वृद्धि की मांग कर रहे थे। एक अप्रैल से कर्मचारियों को एरियर भी मिलेगा । प्रोजेक्ट असिस्टेंट, सिक्योरिटी, सोशल मोबिलाइजर और वेब राइटर को 23,393 रुपये वेतन मिलेगा । साइट सुपरवाइजर और सांख्यिकीय आपरेटर के लिए वेतन 30, 189 रुपये तय किया है।

विशेषज्ञ को 35,178 रुपये और टैक्स कलेक्टर को 21,026 रुपये मिलेगा । टेक्निकल आपरेटर को 18,928 रुपये, वाच रूम ड्यूटी आपरेटर को 18,058 रुपये मिलेगा। पिछले वर्ष की तुलना में अधिकतर पदों पर पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कुछ पदों पर 20 से 25 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। आयुष्मान मित्र जिसका वेतन 24222 को 30850 कर दिया है।

सभी कर्मचारियों को मासिक वेतन छुट्टियों सहित देना अनिवार्य होगा। ये दरें न्यूनतम वेतन के रूप में निर्धारित की गई हैं, और विभाग अपनी आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त भत्ते या सुविधाएं भी प्रदान कर सकते हैं। यह दरें प्रतिदिन 8 घंटे कार्य अवधि के लिए हैं। क्लर्क और रिसेप्शनिस्ट का वेतन सबसे ज्यादा बढ़ाया गया है। इनका वेतन 25791 से 30850 रुपये कर दिया है।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फिर लौटेंगे डिजिटल टैब: 5 लाख छात्रों को मिलेगा मुफ्त सिम और डेटा
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फिर लौटेंगे डिजिटल टैब: 5 लाख छात्रों को मिलेगा मुफ्त सिम और डेटा

अस्सिटेंट मैनेजर का वेतन 30189 से 37247 किया गया है। पार्ट-टाइम कर्मचारियों का वेतन घंटे के हिसाब से तय किया जाएगा। प्रशासन की वेबसाइट https:// chandigarh.gov.in और जिला प्रशासन पोर्टल पर अधिसूचना उपलब्ध है, जिसे सभी कर्मचारी देख सकते हैं।

जिन पदों का उल्लेख यूटी चंडीगढ़ एम्प्लाइज (रिवाइज्ड पे ) रूल्स 2023 में नहीं है, उन्हें फिलहाल रोक दिया है। इसकी प्रतियां मुख्य सचिव, वित्त सचिव, गृह सचिव सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं।

संपदा विभाग ने सभी विभागों से सुझाव मांगे थे

दरें बढ़ाने के लिए संपदा विभाग ने सभी विभागों से सुझाव मांगे थे। हर साल एक अप्रैल से डीसी रेट में बढ़ोतरी होती है, लेकिन इस वर्ष अब तक कोई बदलाव नहीं किया गया था । कर्मचारियों की जाइंट एक्शन कमेटी ने 15 प्रतिशत डीसी रेट बढ़ाने की मांग की थी। वर्तमान में विभिन्न सरकारी विभागों में लगभग 20,000 आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें नए डीसी रेट का लाभ मिलेगा।

गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत
गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर शुरू करने से पहले जान लें टोल का रेट, इन 12 जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत

सरकारी विभागों के अलावा, निजी संस्थाओं में काम कर रहे कर्मचारियों पर भी नए डीसी रेट का नियम लागू होगा। चंडीगढ़ के सरकारी कार्यालयों, बोर्ड, निगम, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और चंडीगढ़ प्रशासन की स्वायत्त इकाइयों में कार्यरत कच्चे कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।

रिवाइज्ड डीसी रेट एक अप्रैल से लागू माने जाएंगे

प्रशासन की ओर से विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों का हर माह मिलने वाला वेतन बढ़ाया जाएगा। इनमें बेलदार, जिम अटेंडेंट, पार्किंग कर्मचारी, सेवक, चौकीदार, क्लीनर, कुक, हेल्पर, गेटकीपर, माली, सफाई कर्मचारी और वेटर जैसे कर्मचारी शामिल हैं।

पिछले साल इनका डीसी रेट 21600 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 22680 रुपये कर दिया है। रिवाइज्ड डीसी रेट एक अप्रैल से लागू माने जाएंगे, जो अगले साल 31 मार्च तक प्रभावी रहेंगे।

बैंक हो या म्यूचुअल फंड, अब एक ही KYC से होंगे सभी काम; जानें क्या है सरकार का नया प्लान
बैंक हो या म्यूचुअल फंड, अब एक ही KYC से होंगे सभी काम; जानें क्या है सरकार का नया प्लान

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment