ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Housing Board: 30 और स्मॉल फ्लैट्स को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का एविक्शन नोटिस, बकायादारों पर सख्ती

On: जून 14, 2025 6:39 अपराह्न
Follow Us:
Chandigarh Housing Board: 30 और स्मॉल फ्लैट्स को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का एविक्शन नोटिस, बकायादारों पर सख्ती
Join WhatsApp Group

Chandigarh Housing Board Eviction notice to 30 more small flats, strict action against defaulters: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अब 30 और स्मॉल फ्लैट्स को लेकर एविक्शन नोटिस जारी किए हैं। इससे पहले तक 65 से ज्यादा इसी तरह के फ्लैट्स को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

Chandigarh Housing Board: एविक्शन प्रोसिडिंग्स शुरू

दरअसल 250 से ज्यादा स्मॉल फ्लैट्स की अलॉटमेंट को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने नॉन पेमेंट के चलते रद्द कर दिया था। अलॉटियों को खुद ही एक महीने के अंदर फ्लैट खाली करके पजेशन सीएचबी को देने के लिए कहा गया था। एक महीने की मियाद निकलने के बाद अब एविक्शन प्रोसिडिंग्स शुरू की गई हैं।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

लाइसेंस बेस पर इन स्मॉल फ्लैट्स की अलॉटमेंट की गई थी जिसमें प्रत्येक महीने एक तय लाइसेंस फीस सभी अलॉटियों को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड को जमा करवानी जरूरी थी। पिछले कई वर्षों के दौरान इस तरह के हजारों अलॉटियों ने ये फीस बोर्ड को जमा नहीं करवाई, जो एक-एक महीने करके अब लाखों रुपए में पहुंच गई है।

जिन अलॉटियों की डेढ़ लाख रुपए या इससे ज्यादा की फीस बकाया है, उनके मकानों की अलॉटमेंट को रद्द किया गया था। रामदरबार, इंडस्ट्रियल एरिया, धनास, मलोया व अन्य एरिया जहां पर स्मॉल फ्लैट्स हैं वहां पर ये कार्रवाई की जा रही है। सीएचबी अफसरों के मुताबिक आगे भी इसी तरह से कार्रवाई होगी।

हाल ही में एक डिफॉल्टर लिस्ट भी सीएचबी ने इस तरह के अलॉटियों को लेकर जारी की थी जिसमें 13 हजार से ज्यादा अलॉटी ऐसे थे जिनका कुछ न कुछ अमाउंट बकाया है।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

बोर्ड की सख्ती, डिफॉल्टर्स में हड़कंप

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (Chandigarh Housing Board) ने साफ कर दिया है कि बकायादारों को बख्शा नहीं जाएगा। पहले 65 फ्लैट्स को नोटिस दिए गए, और अब 30 और फ्लैट्स पर गाज गिरी है। बोर्ड ने डिफॉल्टर्स को चेतावनी दी है कि अगर फीस नहीं चुकाई गई, तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे। कई लोग अब बकाया चुकाने की कोशिश में जुट गए हैं, लेकिन लाखों रुपये का बकाया चुकाना आसान नहीं। बोर्ड का कहना है कि नियम सबके लिए बराबर हैं, और गलती की कोई गुंजाइश नहीं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment