ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

चंडीगढ़ लोक अदालत : वर्चुअल चालान की मुसीबत पेमेंट कटने के बाद भी सिस्टम में दिख रहा चालान!

On: September 5, 2025 12:44 PM
Follow Us:
चंडीगढ़ लोक अदालत (Chandigarh Lok Adalat): वर्चुअल चालान की मुसीबत पेमेंट कटने के बाद भी सिस्टम में दिख रहा चालान!
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़ लोक अदालत (Chandigarh Lok Adalat) : शहर में बढ़ चुकी लाखों के चालान की पेंडेंसी को कम करने के लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में इन दिनों में स्पेशल लोक अदालत लगाई जा रही है। प्रत्येक कोर्ट में 1 सितंबर से इसकी शुरूआत हुई है और 12 सितंबर तक चलेगी। 13 सितंबर को नेशनल लोक अदालत घोषित हो रखी है।

उस दिन चालानों के अतिरिक्त और कई प्रकार के मामले आते हैं। उस दिन चालान के मामले कम हो सकें इसलिए 12 दिनों की स्पेशल लोकल अदालत लगाई जा रही है। 30 अगस्त को ही डिस्ट्रिक्ट एंव सेशन जज की तरफ से इसके आदेश निकाल दिए गए थे। लेकिन कोर्ट में स्पेशल लोक अदालत में चालान भरने कम वाहन चालक आ रहे हैं।

उसके पीछे कारण है कि चालान की पूरी राशि का फाइन। वाहन चालकों का कहना है कि लोक अदालत में भी यदि चालान का पूरा फाइन भरने पड़े तो इसको लगाने का मकसद क्या है। कई वाहन चालक ऐसे हैं जिनकी गाड़ियां आगे बिक चुकी हैं लेकिन मोबाइल नंबर उनका ही चल रहा है। अब ऐसे में गाड़ी कोई ओर चला रहा और चालान उनको आ रहे हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

पहले लोक अदालतों में जुर्माना राशि होती थी कम

शुरू-शुरू में लोक अदालतों में जज चालान की राशि का जुर्माना काफी कम कर देते थे, जिस कारण वाहन चालक भी भुगतान के लिए आ रहे थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। सूत्रों की मानें तो राशि कम न करने का कारण भी यह निकल का सामने आया है। कि कोर्ट चाहता है वाहन चालक वर्चुअल चालान का भुगतान करें। कई वाहन चालक पढ़े-लिखे नहीं है और ऑनलाइन काम नहीं जानते। ऐसे में वह वर्चुअल चालान का भुगतान कैसे करें।

दूसरा वर्चुअल चालान में भुगतान करने पर भी ऑनलाइन चालान शो करता है। जबकि पेमेंट अकाउंट से कट जाती है। जब तक एनआईसी का यह पूरा सिस्टम दुरुस्त नहीं होता, सॉफ्टवेयर इंस्टॉल व अपडेट नहीं होते तब तक वर्चुअल चालान के भुगतान में वाहन चालकों को परेशानी आती ही रहेगी।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

पेमेंट कटी, लेकिन ऑनलाइन चालान शो हो रहा

उधर, ट्रैफिक पुलिस के अफसरों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बहुत से लोगों ने वर्चुअल आनॅलाइन चालान का भुगतान कर रखा है लेकिन पेमेंट कटने के बावजूद चालान स्क्रीन पर शो हो रहा है। ऐसे में बहुत से ऐसे वाहन चालक रोजाना ट्रैफिक पुलिस लाइन में इस समस्या को लेकर आ रहे हैं। वर्चुअल चालान का उद्देश्य वाहन चालकों को आसान रास्ता देना है न कि समस्या में फंसाना। कोर्ट को भी वाहन चालकों को भुगतान में रिआयत देनी चाहिए, ताकि अधिक वाहन चालक अपने चालान का भुगतान करने आएं।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment