ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh मेडिकल टूरिज्म धोखाधड़ी: हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग ठुकराई, स्थानीय पुलिस पर जताया भरोसा

On: जून 5, 2025 3:15 अपराह्न
Follow Us:
Chandigarh मेडिकल टूरिज्म धोखाधड़ी: हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग ठुकराई, स्थानीय पुलिस पर जताया भरोसा
Join WhatsApp Group

Chandigarh medical tourism fraud: High court rejects demand for CBI probe, expresses confidence in local police: चंडीगढ़ मेडिकल टूरिज्म धोखाधड़ी मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। मामला कीनिया निवासी महिला से जुड़े कथित धोखे का है, जिसमें आरोप है कि याचिकाकर्ता और उनके डेंटिस्ट पति ने मेडिकल टूरिज्म पैकेज का झांसा देकर महिला का सही इलाज नहीं किया और उसे आर्थिक नुकसान हुआ।

जस्टिस मनीषा बतरा ने फैसले में कहा कि सीबीआई जांच का अधिकार असाधारण, सावधानीपूर्वक और विशेष परिस्थितियों में ही किया जाना चाहिए, जब जांच की विश्वसनीयता और निष्पक्षता पर सवाल उठे या मामला राष्ट्रीय-अंतरराष्ट् रीय महत्व का हो।

यदि सामान्य मामले में जांच सीबीआई को सौंप दी जाए, तो एजेंसी के सीमित संसाधनों के चलते गंभीर मामलों की जांच भी प्रभावित होगी और उसकी साख पर असर पड़ेगा।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

चंडीगढ़ निवासी याचिकाकर्ता डॉ. रोजी अरोड़ा ने सेक्टर-19 थाने में उनके और उनके पति डॉ. मोहित धवन के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में 21 सितंबर 2020 को दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी।

उनका कहना था कि उन्हें झूठा फंसाया गया है और असल विवाद शिकायतकर्ता और उनके पति डॉ. मोहित धवन के बीच का है। शिकायत 2018 में की गई लेकिन एफआईआर 2020 में दर्ज की गई जबकि शिकायतकर्ता ने उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया था।

जांच सीबीआई को नहीं दे सकते

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए असाधारण परिस्थितियों में ही सीबीआई जांच का आदेश दिया जा सकता है। आरोपी को स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं है या जांच पक्षपातपूर्ण है, महज इस आधार पर जांच सीबीआई को नहीं दी जा सकती।

कोर्ट ने कहा कि सीबीआई जांच का आदेश तभी दिया जा सकता है जब कोर्टको प्रथम दृष्टया लगे कि मामला असाधारण है और जांच में गंभीर खामी या पक्षपात है। इस मामले में कोर्ट ने पाया कि आरोपों के मुताबिक डॉ. रोजी अरोड़ा ही क्लिनिक की मालकिन थीं और उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को इलाज के लिए प्रेरित किया था।

कोर्ट ने माना कि यह ऐसा कोई असाधारण मामला नहीं है जहां सीबीआई जांच जरूरी हो। ऐसे में सीबीआई जांच की मांग को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment