ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Municipal Corporation: वित्तीय संकट से जूझ रहा चंडीगढ़ नगर निगम अब खस्ताहाल सड़कें प्रशासन से करवाएगा रिकार्पेट

On: June 9, 2025 12:31 PM
Follow Us:
Chandigarh Municipal Corporation: वित्तीय संकट से जूझ रहा चंडीगढ़ नगर निगम अब खस्ताहाल सड़कें प्रशासन से करवाएगा रिकार्पेट
Join WhatsApp Group

Chandigarh Municipal Corporation, which is facing financial crisis, will now get the dilapidated roads recarpeted by the administration: वित्तीय संकट के चलते अब नगर निगम शहर की खस्ताहाल वी थ्री रोड की रिकार्पोटिंग प्रशासन से करवाएगा। इसके लिए मेयर हरप्रीत कौर बबला की ओर से प्रशासन के चीफ सेक्रेटरी को लेटर लिखा जा चुका है कि एक बार प्रशासन शहर की खस्ताहाल हो चुकी वी श्री रोड की रिकार्पोटिंग करवाकर एमसी को वापस कर दे।

इन रोड का एस्टीमेट 26 करोड़ बना हुआ है। प्रशासन शहर की वी श्री रोड रिकार्पेटिंग प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से करवाने को तैयार है। मेयर हरप्रीत कौर बबला शहर की वी थ्री रोड एक बार प्रशासन से रिकार्पोटिंग करवाने का एजेंडा 25 मार्च की हाउस मीटिंग में लेकर आई थीं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

तब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी काउंसलर्स ने इस एजेंडे का विरोध किया था। कहा था कि एमसी के पास भी इंजीनियरिंग स्टाफ है। अगर रोड प्रशासन को ट्रांसफर कर दी जाएंगी तो एमसी का इंजीनियरिंग स्टाफ खाली बैठा रहेगा। इन्हें भी प्रशासन को ट्रांसफर कर दो।

मेयर ने तब हाउस में विपक्षी पार्टियों के काउंसलर को समझाने का प्रयास किया था कि वी थ्री रोड एक बार प्रशासन से रिकार्पेट करवाकर एमसी को वापस आ जाएंगी। तब कांग्रेस और आम काउंसलर इसपर सहमत नहीं हुए थे। यह एजेंडा हाउस में सिरे नहीं चढ़ सका।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

अब मेयर अपने स्तर पर वी थ्री रोड को प्रशासन से रि- कार्पेट करवाने में लगी हैं। इस संबंधी मेयर ने चीफ सेक्रेटरी को लेटर लिखा है। इस संबंधी मेयर इसी वीक चीफ सेक्रेटरी से मिलकर डिस्कस करेंगी।

Chandigarh Municipal Corporation: चीफ सेक्रेटरी सहमत हैं

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

मेयर हरप्रीत कौर बबला का कहना है कि वी थ्री रोड की एक बार रिकार्पोटिंग करवाने को प्रशासन को ट्रांसफर किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन के चीफ सेक्रेटरी सहमत हैं। प्रशासन का इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट रोड रिकार्पेटिंग करके एमसी को वापस कर देगा।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment