ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh News: सुखना लेक का पानी उफान पर! चार कॉज-वे बंद, स्कूल-कॉलेजों में 7 सितंबर तक छुट्टी!

On: September 4, 2025 9:30 AM
Follow Us:
Chandigarh News: सुखना लेक का पानी उफान पर! चार कॉज-वे बंद, स्कूल-कॉलेजों में 7 सितंबर तक छुट्टी!
Join WhatsApp Group

Chandigarh News Sukhna Lake flood, चंडीगढ़ न्यूज : पहाड़ों में तेज बारिश से सुखना लेक का पानी खतरे के निशान से 2 फुट ऊपर 1164 फुट पर पहुंच गया। ऐसे में सुखना के दोनों फ्लड गेट सुबह 10.40 बजे एक-एक फुट खोले गए। इससे पहले ही पुलिस ने सुखना-चो एरिया में पड़ते किशनगढ़, बापूधाम, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और मक्खनमाजरा कॉज-वे पर बैरिकेडिंग करके ट्रैफिक रोक दिया था। सुखना- चो में पानी के तेज बहाव से किशनगढ़ और बापूधाम कॉज-वे तक आने वाली रोड साइड से टूट गई।

पानी गांव किशनगढ़ के कई घरों तक पहुंच गया। गांव की गलियां डूब गईं। लोगों ने घरों से सामान निकालकर सुरक्षित जगह पर जाना शुरू कर दिया। शास्त्री नगर कॉलोनी के पास बने गोदामों और झुग्गियों में भी दो-दो फुट पानी भर गया। बापूधाम साइड में बनी झुग्गियों में भी पानी भर गया वहीं, चारों कॉज-वे बंद होने से मध्य मार्ग पर दिन भर ट्रैफिक का दबाव रहा। मध्य मार्ग पर लोगों को निकलने में 20 से 30 मिनट लगे।

सुखना लेक

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

• सुबह 7.30 बजे पानी खतरे के निशान से ऊपर 1 फ्लड गेट 3 इंच खोला। सुबह 8 बजे- दूसरा गेट भी खोलना पड़ा। दोनों गेट 6-6 इंच खोले
गए। इसके बाद भी लेक में पानी का लेवल बढ़कर 1164 फुट तक हो गया। सुबह 10:40 बजे- लेक के दोनों फ्लड गेट 1-1 फुट खोले गए। रोड ठीक होने के बाद ही रात तक लेवल 1163 फुट, गेट खुले रहे सुखना- चो में पानी का बहाव इतना ज्यादा और तेज था कि चारों कॉज-वे के ऊपर से पानी बहता रहा। देर रात तक लेक में पानी का स्तर समुद्र स्तर से 1163 फुट तक था, इसलिए फ्लड गेट बंद नहीं किए गए। इंजीनियरिंग विभाग ने कहा है कि पानी का लेवल खतरे के निशान से नीचे आने पर ही गेट बंद किए जाएंगे। ऐसा पहली बार हुआ है कि सुखना लेक के दो फ्लड गेट सुबह से एक-एक फुट खोले रखे गए हों।

खुलेंगे कॉज-वे

चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने कहा कि सुखना लेक के दो फ्लड गेट एक-एक फुट खोलने से सुखना- चो में पानी का बहाव तेज हो गया। इससे किशनगढ़ और बापूधाम के पास कॉज-वे से जुड़ी रोड का कुछ हिस्सा टूट गया है। फ्लड गेट बंद करते ही इन दोनों कॉज-वे के रोड के टूटे हिस्से पर मिट्टी और पत्थर डलवा दिया जाएगा। इसके बाद ही इन्हें ट्रैफिक की आवाजाही के लिए खोला जाएगा।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

खराब मौसम के चलते स्कूल-कॉलेज 7 तक बंद

खराब मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ में अगले तीन दिनों के लिए सभी स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। स्कूल अब 8 सितंबर को खुलेंगे। प्रशासन ने कहा है कि प्रॉपर वेरिफिकेशन और बिल्डिंग्स की सेफ्टी ऑडिट के बाद ही स्कूल खोले जाएं। डायरेक्टर हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन ने भी कॉलेजों और हायर स्टडीज इंस्टीट्यूट्स को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। सभी सरकारी, प्राइवेट एडेड कॉलेज और टेक्निकल इंस्टीट्यूट्स 4 से 6 सितंबर तक बंद रहेंगे।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment