ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh power cut: हीट वेव के कारण बिजली लाइनें ओवरलोड, चंडीगढ़ में आधे से एक घंटे के कट

On: June 14, 2025 7:29 PM
Follow Us:
Chandigarh power cut: हीट वेव के कारण बिजली लाइनें ओवरलोड, चंडीगढ़ में आधे से एक घंटे के कट
Join WhatsApp Group

Chandigarh power cut Short circuit and low voltage cause havoc in summer: पिछले पांच दिनों से गर्मी ज्यादा होने से लोग परेशान हैं, ऊपर से बिजली बार बार गुल हो रही है। सेक्टरों, कॉलोनियों में बिजली की लाइनें ओवरलोड होकर शॉर्ट सर्किट हो रही हैं। शुक्रवार को बिजली की खपत 460 मेगावॉट तक पहुंची, जो वीरवार से 5 मेगावॉट कम रही।

इसके बाद भी जगह-जगह आधे से एक घंटे के बिजली कट लगते रहे। लाइनें ओवरलोड होने से शुक्रवार दोपहर को मिल्क कॉलोनी धनास में तार शॉर्ट सर्किट हो गई। लोगों को एक घंटा तपती दोपहरी में हैंड फैन लेकर काम चलाना पड़ा। लोगों का कहना है कि इस बार बिजली सप्लाई के मामले में प्राइवेट कंपनी के कारण दिक्कत आ रही है।

Chandigarh power cut ने बढ़ाई परेशानी

कंपनी को लोगों की शिकायत का पता भी चल जाए तो भी दो घंटे से पहले अटेंड नहीं हो रही है। ऐसे में शहर के लोग चंडीगढ़ पावर डि स्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) से खफा हैं। शहर में बिजली के 2.37 लाख कंज्यूमर हैं। गर्मियों में लोगों को बिना कट के बिजली मिले, इसके लिए इस बार बिजली विभाग नहीं, सीपीडीएल काम कर रही है।

सावधान! क्या आपका AC भी बन सकता है बम? विवेक विहार हादसे के बाद डराने वाली रिपोर्ट
सावधान! क्या आपका AC भी बन सकता है बम? विवेक विहार हादसे के बाद डराने वाली रिपोर्ट

बिजली विभाग 1 फरवरी से संजीव गोयनका ग्रुप की सीपीडीएल को हैंडओवर किया जा चुका है। सप्लाई के लिए कंपनी के पास बिजली की एलोकेशन पर्याप्त है, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर और कर्मचारी पुराने ही हैं। सीपीडीएल प्रबंधन के अनुसार पिछले कई दिनों में गर्मी ज्यादा होने से शिकायतें बढ़ी हैं। कंप्लेंट की संख्या बढ़ी है। शिकायतें अटेंड समय पर की जा रही हैं। उनके पास पर्याप्त स्टाफ है। कॉलोनी वासी जितेंद्र ने बताया- शुक्रवार दोपहर को एक घंटा बिजली गुल रही।

वहीं, सेक्टर-30बी में एक फीडर खराब होने से दो दिनों से बिजली की आंख मिचौली परेशान कर रही है। खुड्डा लाहौरा फेज वन कॉलोनी में तीन दिन से लो वॉल्टेज से लोग परेशान हैं। खुड्डा लाहौरा के निवासियों ने बताया- शुक्रवार को सेंट्रलाइज्ड कंप्लेंट सेंटर के नंबर 9240216666 पर 6 बार फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।

इसके बाद सेक्टर-15 शिकायत सेंटर के लैंडलाइन पर फोन किया, लेकिन वहां से भी रिस्पॉन्स नहीं मिला। सेक्टर- 38बी निवासी जितेंदर कौर का कहना है कि शुक्रवार को उनके यहां दो बार आधा-आधा घंटा बिजली कट लगा। सेंट्रलाइज्ड कम्प्लेंट सेंटर के नंबर पर तीन बार कॉल की, किसी ने फोन नहीं उठाया।

यहां आधे-आधे घंटे के लिए 2 बार गुल हुई बिजली

चंडीगढ़ के पूर्व सैनिकों की हुई मौज! अब हाउस टैक्स में मिलेगी 100% की पूरी छूट
चंडीगढ़ के पूर्व सैनिकों की हुई मौज! अब हाउस टैक्स में मिलेगी 100% की पूरी छूट

सेक्टर-19सी, 20बी, सी, सेक्टर-22ड़ी, 24, 25, 26 बापूधाम कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट एरिया, सेक्टर 27 सी, 28 बी, डी, 29, 30 बी, 32, 35 डी, 37, 38 डी, डीएमसी सेक्टर 38 वेस्ट, 39, 40ए, बी, सी, 41 ए, बी, गांव बटरेला, बढ़हेड़ी, 42, अटावा, सेक्टर 45, बुड़ैल, 46, 47, 49, 51, 56, कजहेड़ी, पलसोरा, धनास, स्माल फ्लैट, चमन, अमन कॉलोनी, मिल्क कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एरिया में दो बार 30-30 मिनट बिजली गुल रही। मनीमाजरा एरिया में भी शुक्रवार को एक घंटे तक बिजली गुल रही। लाइनें ओवरलोड होने से यहां कट लगाए गए, ताकि सब स्टेशन के ट्रांसफॉर्मर न सड़ जाएं।

सेक्टर-30 में दिन में ही 12 बार बिजली कटी, रात को ढाई घंटे गुल

सेक्टर-30 में पिछले दो दिनों में कई बार बिजली घंटों बंद रही। शुक्रवार को सुबह से शाम तक 12 बार बिजली कट लगे। इसमें 5-5 मिनट के लिए बिजली चालू होती तो आधा-आधा घंटा गुल रही। वीरवार रात 1 बजे से 3.30 बजे तक बिजली बंद रही। यहां रहने वाले लोगों ने विरोध भी जताया है।

संदीप ने कहा कि इससे पहली रात को भी सुबह 3 बजे से 10 बजे तक बिजली नहीं थी। सीपीडीएल कंपनी के कंप्लेंट नंबर पर कई बार कॉल करने के बाद फोन अटेंडेंट सिर्फ शिकायत सुनते हैं। कहते हैं- फॉल्ट है, लेकिन कब तक बिजली आएगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं देते। सेक्टर-30बी में ही रहने वाले रमन ने कहा छोटे-छोटे बच्चों, सीनियर सीटिजन को बहुत परेशानी हो रही है।

'Extremely severe alert' का मैसेज देख उड़े लोगों के होश, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान
‘Extremely severe alert’ का मैसेज देख उड़े लोगों के होश, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now