Balurghat Farakka Express 15733 New Time Table : उत्तर रेलवे ने बालूरघाट-फरक्का एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15733) की समय सारिणी में संशोधन किया है। नए शेड्यूल के तहत यह ट्रेन अब जींद जंक्शन पर सुबह 9:18 बजे के बजाय 34 मिनट की देरी से सुबह 9:52 बजे पहुंचेगी, जबकि बठिंडा में इसका आगमन दोपहर 1:05 बजे होगा।
उत्तर रेलवे ने बालूरघाट से बठिंडा के बीच चलने वाली बालूरघाट-फरक्का एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15733) के समय में बदलाव किया है। संशोधित समय सारिणी के अनुसार, यह ट्रेन अब हरियाणा के जींद जंक्शन पर अपने पुराने समय सुबह 9:18 बजे के बजाय 34 मिनट देरी से यानी सुबह 9:52 बजे पहुंचेगी। नई दिल्ली सीपीआरओ अजय माइकिल ने समय में किए गए इस बदलाव की पुष्टि करते हुए बताया कि सोनीपत से लेकर पंजाब के बठिंडा तक विभिन्न स्टेशनों पर समय में आंशिक फेरबदल किया गया है।
सोनीपत, गोहाना, जींद, नरवाना और टोहाना से पंजाब की ओर दैनिक यात्रा करने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और छात्रों को अब नए समय के अनुसार स्टेशनों पर पहुंचना होगा। जींद में ट्रेन को दो मिनट का ठहराव दिया गया है, जिसके बाद यह अपने गंतव्य बठिंडा की ओर रवाना होगी।
सोनीपत से जींद तक नया समय
बालूरघाट से सोनीपत के बीच समय में हल्का अंतर आया है। पहले यह ट्रेन सुबह 7:28 बजे सोनीपत पहुंचती थी, जबकि अब इसका आगमन सुबह 7:33 बजे होगा।
इसके बाद ट्रेन सुबह 8:31 बजे गोहाना और सुबह 9:52 बजे जींद जंक्शन पहुंचेगी। जींद स्टेशन पर पहले सुबह 9:18 बजे आने वाली यह ट्रेन अब पूरे 34 मिनट की देरी से पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: कमरे में उगेगा केसर: 10 से 12 डिग्री तापमान में 3 महीने में तैयार होगी फसल, जानें पूरा प्रोसेस
जींद से बठिंडा तक स्टेशनों का शेड्यूल
जींद से रवाना होकर ट्रेन सुबह 10:10 बजे उचाना, 10:24 बजे नरवाना और 10:46 बजे टोहाना स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद पंजाब सीमा में प्रवेश करते हुए सुबह 10:59 बजे जाखल, 11:13 बजे बरेटा, 11:28 बजे बुढलाडा और 11:43 बजे मानसा पहुंचेगी। अंतिम पड़ाव बठिंडा जंक्शन पर ट्रेन अब दोपहर 12:55 के बजाय 10 मिनट की देरी से दोपहर 1:05 बजे अपनी यात्रा पूरी करेगी। #IndianRailways #TrainNews #Jind #FarakkaExpress









