ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Red Alert: चंडीगढ़ में रेड अलर्ट! 1 घंटे में 40 मिमी बारिश, सड़कों पर जलभराव का खतरा

On: September 2, 2025 8:41 AM
Follow Us:
Chandigarh Red Alert: चंडीगढ़ में रेड अलर्ट! 1 घंटे में 40 मिमी बारिश, सड़कों पर जलभराव का खतरा
Join WhatsApp Group

Chandigarh Red Alert (चंडीगढ़) : चंडीगढ़ में मंगलवार को हेवी टू वेरी हेवी रेनफॉल का अलर्ट है। इसके चलते प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। खासतौर से पटियाला की राव में आ रहे पानी की मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। पटियाला की राव का पानी बढ़ता है तो साथ लगते लो लाइंग एरिया में रह रहे लोगों को फौरन वॉर्निंग जारी की जाएगी।

पुलिस डिपार्टमेंट को सभी सड़कों में ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए कहा गया है। पटियाला की राव में डड्डमाजरा के पास तोगां की तरफ सड़क पर पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।

1 घंटे में 40 एमएम से ज्यादा बारिश तो सड़कों पर भरेगा पानी

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

चंडीगढ़ देश की पहली प्लान्ड सिटी है लेकिन यहां की स्टॉर्म वाटर लाइन और नेचुरल चो भी एक लेवल तक ही पानी के फ्लो को संभाल सकते हैं। शहर के ज्यादातर सेक्टरों की स्टॉर्म वॉटर लाइन एन-चो में जाती है। चंडीगढ़ में एक घंटे में 40 एमएम या इससे ज्यादा बारिश हो जाए तो सड़कों पर घुटनों तक जलभराव हो जाता है।

ऐसा वर्ष 2023 में हो चुका है। एक घंटे में इतनी तेज बारिश में स्टॉर्म वाटर लाइन और चो में भी पानी ऊपर तक आ जाता है। ज्यादा पानी आने पर एन चो सेक्टर-10, 23, 36 और कई एरिया में पानी को वापस सेक्टरों या सड़कों की तरफ फेंकता है। इसलिए इन एरिया में दिक्कत हो सकती है।

शहर के कई चौक जैसे पिकाडली चौक, सेक्टर-17 व अन्य में भी ज्यादा पानी आने से समस्या हो सकती है। इन एरिया में हो सकती है समस्या सुखना लेक में ज्यादा पानी आता है तो सुखना-चो के साथ लगते एरिया किशनगढ़, बापूधाम और बाकी एरिया प्रभावित हो सकते हैं। पटियाला की राव में ज्यादा पानी आता है तो खुड्डा लाहौरा, खुड़ा जस्सू, धनास, डड्डूमाजरा और मलोया में लोग प्रभावित हो सकते हैं। फैदां की तरफ भी कई घर चो की तरफ बने हुए हैं, वहां भी समस्या हो सकती है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

आज चंडीगढ़ के सभी स्कूल रहेंगे बंद

चंडीगढ़ प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। 2 सितंबर को यूटी चंडीगढ़ के सभी स्कूल एकेडमिक कामकाज के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, प्रशासन ने साफ किया है कि स्कूल चाहें तो टीचर्स को नॉन-एकेडमिक काम के लिए बुला सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 24 घंटे बारिश और तेज हवाओं के लिहाज से अहम हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को घर से बाहर निकलते
वक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment