ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh: चंडीगढ़ में होगी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फैसेलिटी, 210 करोड़ की लागत से 19.2 एकड़ में बनेगी स्मार्ट बिल्डिंग

On: June 6, 2025 12:12 PM
Follow Us:
Chandigarh: चंडीगढ़ में होगी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फैसेलिटी, 210 करोड़ की लागत से 19.2 एकड़ में बनेगी स्मार्ट बिल्डिंग
Join WhatsApp Group

Chandigarh will have an international sports facility; a smart building will be built on 19.2 acres at a cost of 210 crores: चंडीगढ़ में नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल लेवल की स्पोटर्स फैसेलिटी तैयार होगी। सेक्टर-42 में ओलिंपिक साइज स्विमिंग पूल, मल्टीपर्पज हॉल और एक गर्ल्स हॉस्टल बनना है।

इसके लिए प्रशासन ने कंस्लटेंट हायर करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) कॉल की है, जिसके लिए अगले हफ्ते एजेंसियों के साथ मीटिंग होनी है। वर्ल्ड क्लास स्पोट्र्स फैसेलिटी से लैस ये बिल्डिंग फ्यूचर प्रूफ होगी और इन पर करीब 210 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

हालांकि प्रशासन के इस बजट एस्टीमेट में कुछ बदलाव भी हो सकता है। इसके लिए सेक्टर-42 में 19.2 एकड़ जमीन आइडेंटिफाई की गई है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर चंडीगढ़ में बड़े खिलाड़ियों के ट्रेनिंग कैंप लग सकेंगे। साथ ही कई तरह के इंटरनेशनल गेम्स यहां होने का रास्ता साफ हो जाएगा।

चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ये ड्रीम प्रोजेक्ट है और वह खुद भी साइट विजिट कर चुके हैं। प्रशासन इस बिल्डिंग को ग्रीन कॉन्सेप्ट में ही बनाना चाहता है। शर्त है कि इस प्रोजेक्ट को कम से कम 3 ग्रिहा रेटिंग मिले।

कंस्लटेंट की जिम्मेदारी होगी कि एन्वायर्नमेंट क्लियरेंस के लिए डॉक्यूमेंटेशन करेगा और संबंधित डिपार्टमेंट या केंद्र से जरूरी क्लियरेंस लेगा। इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट्स पूरा कर चुकी एजेंसी को ही चंडीगढ़ में इस प्रोजेक्ट की कंस्लटेशन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इंटेलिजेंट बिल्डिंग में ये होगा

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

• हाई सोलर रिफ्लेक्टेंस इंडेक्स के लिए छत में रिफ्लेक्टिव पेंट, खिड़कियों में रिफ्लेक्टिव ग्लास कोटिंग या हाई परफॉर्मेंस डबल ग्लेज्ड यूनिट और फिक्सिंग। इससे हीटिंग कम होगी। एम3 एम कॉन्सेप्ट जैसे इंटेलिजेंट कार प्लानिंग, इंटेलिजेंट कैंपस लाइटिंग, इंटेलिजेंट एक्सेस कंट्रोल सिस्टम। ये सभी सिस्टम वायरलेस होंगे।

• एंट्रेंस में सेंसर लगे होंगे, पार्किंग बूम बैरियर वाली होंगी, स्ट्रीट लाइट्स सेंसर बेस्ड होंगी, पार्किंग स्पेस खाली है तो पहले ही उसकी जानकारी रहेगी।

इमरजेंसी में इवैकुएशन सिस्टम, कर्मियों के लिए कार्ड या अंगूठे के निशान के जरिए सेंसर बेस्ड रिकग्नाइजेशन सिस्टम।

• कॉस्ट इफेक्टिव टच पैनल जिनकी इंटीग्रेशन मोबाइल के साथ हो, वायरलेस कम्युनिकेशन।

• क्लाउड बेस्ड बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम, हाईब्रिड सिस्टम ऑफ एसी और डीसी और सोलर पावर जनरेशन प्लांट |

• बायो क्लाइमेटिक फसाड, नेट जीरो बिल्डिंग, सेंट्रल वैक्यूम क्लीनिंग सिस्टम व अन्य सुविधाएं।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

कैसी होगी ये इंटरनेशनल बिल्डिंग

इंटेलिजेंट बिल्डिंग को 3 ग्रिहा रेटिंग के हिसाब से बनाया जाएगा। इसमें स्विमिंग पूल के लिए ग्राउंड फ्लोर + फर्स्ट फ्लोर, मल्टीपर्पज हॉल के लिए ग्राउंड फ्लोर + एक मंजिला बिल्डिंग और गर्ल्स हॉस्टल ब्लॉक के लिए ग्राउंड फ्लोर + तीन मंजिला बिल्डिंग बनेगी। इसका कुल कवर्ड या बिल्टअप एरिया 4, 23, 280 वर्ग फीट का होगा।

मल्टीपर्पज हॉल, स्विमिंग पूल और गर्ल्स हॉस्टल

इन्डोर मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स हॉल: बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, रेस्लिंग, टेबल टेनिस, कबड्डी, फेंसिंग, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, नेटबॉल और जिम्नैस्टिक व अन्य गेम्स के लिए जगह बनेगी।

• 4000 लोगों की सीटिंग कैपेसिटी के साथ स्पोट्र्स हॉल।
• फिजियोथेरेपी, फिटनेस हॉल, कोच रूम, डॉक्टर रूम, मेडिकल व रिक्रिएशनल रूम्स व अन्य सुविधा।
• इंटरनेशनल और नेशनल इवेंट्स करवाएंगे, बड़े खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग कैंप यहां करवा पाएंगे।

इन्डोर ऑल वेदर स्विमिंग पूल

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

ओलिंपिक साइज कंपीटिशन पूल के तौर पर बनाया जाएगा।
• डाइविंग पूल, प्रैक्टिस पूल अलग से बनेंगे।
• इंटरनेशनल और नेशनल लेवल इवेंट्स करवाए जाएंगे।
• वॉटर पोलो व बाकी वॉटर स्पोट्र्स करवा सकेंगे।

गर्ल्स हॉस्टल : 300 खिलाड़ियों के लिए ये हॉस्टल बनाया जाएगा।

• मॉडर्न किचन, डाइनिंग हॉल और रिक्रिएशन रूम के साथ स्टडी रूम भी होगा।
• ट्रिपल शेयरिंग एसी रूम्स होंगे जिनके साथ में अटैच्ड टॉयलेट्स।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment