ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

कैथल में स्वच्छता की क्रांति: हर वार्ड में बनेगी 23 सदस्यों की कमेटी, गंदगी पर लगेगी रोक!

On: September 5, 2025 6:39 PM
Follow Us:
कैथल में स्वच्छता की क्रांति: हर वार्ड में बनेगी 23 सदस्यों की कमेटी, गंदगी पर लगेगी रोक!
Join WhatsApp Group

कैथल। नगर निकाय विभाग हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई व्यवस्था की कमियों को दूर करने, वार्ड वासियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने एवं जागरूक करने के लिए प्रत्येक वार्ड स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा।

एक वार्ड एक कमेटी में करीब 23 सदस्य होंगे, जिसमें वार्ड पार्षद, एक संयोजक और 23 सदस्य शामिल रहेंगे। ये कमेटी वार्ड वासियों की शिकायतों को नगर परिषद के अधिकारियों और चेयरपर्सन तक पहुंचाएगी। इसके साथ ही डोर टू डोर, सफाई नप चेयरपर्सन, वाइस चेयरमैन से कर्मचारियों की कमी सहित अन्य मुद्दों पर भी अपने सुझाव दे सकेगी।

कमेटी का मिशन स्वच्छता और जागरूकता

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

इसके साथ ही कमेटी कचरा प्रबंधन को लेकर काम करेगी, जिसमें वार्ड वासियों को इस बात के लिए जागरूक करना कि वे गली में कहीं भी कचरा न फेंके, जब गली में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए कर्मचारी टिपर लेकर, तब भी उसमें और 21 सदस्य होंगे शामिल कचरा डाले, ताकि कचरा किसी भी तरह से सड़क पर न जाए। इसके साथ ही प्रत्येक घर को 2 डस्टबीन रखने की अपील की जाएगी, ताकि कचरा सेग्रीगेशन होकर ही कचरा वाहन में जाए। इससे डंपिंग यार्ड में सेग्रीगेशन की प्रक्रिया तेज होगी और कचरे का निस्तारण तेज होगा, जिससे कचरे के पहाड़ नहीं बनेंगे।

अभियान के लक्ष्य गंदगी से मुक्ति

अभियान के तहत इन कामों पर दिया जा रहा ध्यान सफाई अभियान के तहत खाली पड़े प्लॉटों से कूड़े का उठान करना सुनिश्चित करवाना। पार्कों की सफाई। सुलभ शौचालयों की सफाई अच्छे से करवाना। कहीं भी गंदगी का आलम नजर नहीं आना चाहिए। निगरानी के लिए अधिकारियों को सौंपे एक-एक वार्ड स्वच्छता अभियान को लेकर पहले ही नगर परिषद ने 31 अधिकारियों और कर्मचारियों की एक-एक वार्ड में ड्यूटी लगाई हुई है।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

हर वार्ड में निगरानी के लिए टीमें

इसमें ईओ को वार्ड एक, एक्सईएन को वार्ड दो, लेखा अधिकारी को वार्ड तीन, सचिव को वार्ड चार, एमई को वार्ड 5, जेई को 6 से 9, लेखाकार को 10, सीएसआई को 11, सफाई सुपरवाइजर को 12 वार्ड सहित अन्य वाडों में लिपिक, सेवादार, माली और बेलदार की ड्यूटी लगाई गई है। सभी को अपने वार्ड में सफाई को लेकर निगरानी करनी है, जिसकी प्रतिदिन रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देनी होती है।

नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बताया कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक वार्ड स्तर पर एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें वार्ड पार्षद सहित वार्ड के 23 के करीब लोग शामिल रहेंगे। ये कमेटी वार्ड में सफाई निगरानी के साथ वार्ड वासियों को जागरूक करने का काम करेगी।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment