ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Cough Syrup Ban Haryana: हरियाणा में खांसी सिरप पर बैन! प्लानो कफ-डी पीया तो जिंदगी खतरे में

On: नवम्बर 9, 2025 8:15 पूर्वाह्न
Follow Us:
Cough Syrup Ban Haryana: हरियाणा में खांसी सिरप पर बैन! प्लानो कफ-डी पीया तो जिंदगी खतरे में
Join WhatsApp Group

Cough syrup ban Haryana Plano Cough-D: हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग ने खांसी की दवा प्लानो कफ-डी की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। खबरों के मुताबिक, इस सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DIG) नाम का रासायनिक पदार्थ तय सीमा से ज्यादा मिला है, जो इंसानी शरीर के लिए बेहद जहरीला और जानलेवा हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि गुवाहाटी के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ऑफिशियल रिपोर्ट में श्रेया लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड के कुछ बैचों में DEG की मात्रा लिमिट से ज्यादा पाई गई। ये रासायनिक तत्व गंभीर नुकसान पहुंचाता है – किडनी फेल हो सकती है, नर्वस सिस्टम में दिक्कतें आ सकती हैं और यहां तक कि मौत भी हो सकती है।

चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल | chandigarh-pgimer-patients-special-khichdi-diet-plan-dr-nancy-sahni
चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल

क्या बोली स्वास्थ्य मंत्री Cough syrup ban Haryana

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि ये सिरप सेहत के लिए खतरनाक साबित हुआ है। इसलिए इसकी बिक्री, वितरण और यूज पर फौरन बैन लगा दिया गया।

ड्रग कंट्रोलर को ऑर्डर दिया गया है कि वो तुरंत एक्शन लें, सैंपल चेक करें और बैच जब्त करें। विभाग ने बैच नंबर R25053101 भी जारी किया है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट फरवरी 2025 और एक्सपायरी जनवरी 2027 है।

हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी | haryanvi-singers-attacks-inside-story-diler-kharkiya-harshita-dahiya-gang-extortion
हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी

राव ने बताया कि लोगों की सेफ्टी सबसे पहले है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने इस खतरनाक सिरप के सभी बैचों को बाजार से फौरन हटाने के निर्देश दे दिए हैं। दवा विक्रेताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स, हॉस्पिटल्स और डॉक्टर्स से अपील की गई है कि इन बैचों को न बेचें, न दें और न ही यूज करें।

उन्होंने लोगों से कहा कि घर में रखी दवाइयां चेक करें, अगर प्लानो कफ-डी है तो इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

हरियाणा ITI में 'ऑन द स्पॉट' दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट | haryana-iti-admission-2026-on-the-spot-last-date-extended-ncvt-scvt
हरियाणा ITI में ‘ऑन द स्पॉट’ दाखिले की तारीख बढ़ी, जानें NCVT और SCVT की नई लास्ट डेट

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment