ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Cough Syrup Controversy: 20 बच्चों की मौत का राज खोलने SIT तमिलनाडु पहुंची, फैक्ट्री सील!

On: अक्टूबर 9, 2025 9:35 पूर्वाह्न
Follow Us:
Cough Syrup Controversy: 20 बच्चों की मौत का राज खोलने SIT तमिलनाडु पहुंची, फैक्ट्री सील!
Join WhatsApp Group

Cough Syrup Controversy SIT reaches Tamil Nadu : तमिलनाडु सरकार ने मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत से जुड़े प्रतिबंधित कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ बनाने वाली कंपनी की फैक्ट्री को सील कर दिया है। इसी बीच, मध्य प्रदेश पुलिस का सात सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) तमिलनाडु पहुंचकर मामले की गहन जांच शुरू कर चुका है।

यह मामला बच्चों की मौत से जुड़ा होने के कारण बेहद संवेदनशील है। तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को चेन्नई स्थित कंपनी को दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी किया और आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। SIT ने कंपनी के चेन्नई में पंजीकृत कार्यालय और कांचीपुरम की फैक्ट्री का निरीक्षण किया।

हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां | amritsar-jamnagar-economic-corridor-route-map-travel-time-completion-date
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सीधे जुड़ेंगे मुंद्रा पोर्ट से, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

20 बच्चों की मौत Cough Syrup Controversy

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मंगलवार को बताया था कि दूषित कफ सिरप के सेवन से गुर्दे खराब होने का इलाज कराते समय 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को पुष्टि की, ‘हां, फैक्ट्री को मंगलवार शाम को सील कर दिया गया है।’

तमिलनाडु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने 4 अक्टूबर को कहा था कि विनिर्माण इकाई से लिए गए कफ सिरप के नमूने ‘मिलावटी’ पाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी को तुरंत उत्पादन रोकने का निर्देश दिया गया। तमिलनाडु सरकार ने 1 अक्टूबर से ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया और बाजार से दवा के स्टॉक हटाने का आदेश जारी किया। केरल और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों ने भी इस पर प्रतिबंध लगा दिया है।

फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल | haryana-power-strike-eleven-power-crisis-industrial-production-halt
फेस्टिव सीजन में हरियाणा की इंडस्ट्री को बड़ा झटका: 1800 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स बंद, जनरेटर भी फेल

जांच शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में SIT ने बच्चों की मौत से जुड़े मामले की जांच शुरू की। एक अधिकारी ने कहा, ‘हम कल रात यहां पहुंचे। हम जांच कर रहे हैं।

दवा कंपनी के मालिक तीन दिन पहले परिसर छोड़ चुके थे। हम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विवरण एकत्र कर रहे हैं।’ स्थानीय तमिलनाडु पुलिस SIT की मदद कर रही है। SIT ने कंपनी के पंजीकृत कार्यालय का निरीक्षण किया और संबंधित जानकारी जुटाई।

हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा | haryana-waste-to-energy-project-oil-india-sweden-model-vipul-goel-2026
हरियाणा में लागू होगा स्वीडन का सफाई मॉडल, 84 शहरों में स्कैनर तकनीक से उठेगा घर-घर का कचरा

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment