ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा में D.El.Ed परीक्षाओं का ऐलान! 25 सितंबर से शुरू, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

On: अगस्त 27, 2025 3:42 अपराह्न
Follow Us:
हरियाणा में D.El.Ed परीक्षाओं का ऐलान! 25 सितंबर से शुरू, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Join WhatsApp Group

D.El.Ed exam download admit card: हरियाणा के D.El.Ed परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है! हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने D.El.Ed परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 25 सितंबर 2025 से प्रवेश वर्ष 2023 के द्वितीय वर्ष और 2024 के प्रथम वर्ष की नियमित परीक्षाएं शुरू होंगी। साथ ही, प्रवेश वर्ष 2020, 2021, 2022 और 2023 की प्रथम व द्वितीय वर्ष की रि-अपीयर और मर्सी चांस की परीक्षाएं भी इसी दिन से आयोजित होंगी।

बोर्ड अधिकारियों ने दी पूरी जानकारी

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि बोर्ड ने D.El.Ed की सभी श्रेणियों की परीक्षाओं का शेड्यूल तय कर लिया है। ये परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होंगी और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चलेंगी। परीक्षा की पूरी डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है। छात्र वहां जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है। इसे डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
वहां ‘D.El.Ed एग्जाम 2025 एडमिट कार्ड’ का ऑप्शन चुनें।
अपनी जरूरी डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और डेटशीट चेक करके अपनी तैयारी पूरी करें।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment