Delhi garbage expressway: Expressway made from Delhi garbage, will be inaugurated on 17th August, know the complete route: (दिल्ली कचरे से बना एक्सप्रेसवे) अब हकीकत बन चुका है। 17 अगस्त को इसका उद्घाटन किया जाएगा। यह सड़क न केवल दिल्ली की बढ़ती कचरा समस्या का समाधान है, बल्कि एक स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की मिसाल भी है। गाजीपुर, ओखला और भलस्वा जैसी लैंडफिल साइट्स से निकले करीब 10 लाख मैट्रिक टन कचरे का उपयोग इस सड़क के निर्माण में किया गया है।
यह एक्सप्रेसवे (urban extension road 2) के नाम से जाना जाएगा और दिल्लीवासियों के लिए एयरपोर्ट तक पहुंचना अब पहले से कहीं आसान हो जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री (Nitin Gadkari) ने इस परियोजना की जानकारी साझा की है।
कैसे बना यह अनोखा एक्सप्रेसवे? Delhi garbage expressway
दिल्ली की तीनों प्रमुख लैंडफिल साइट्स—गाजीपुर, ओखला और भलस्वा—हर दिन लगभग 10,000 मैट्रिक टन कचरा पैदा करती हैं। इस सड़क के निर्माण में लगभग 3 महीने के कचरे का इस्तेमाल किया गया है। (Delhi garbage expressway) को बनाने के लिए कचरे को प्रोसेस कर सड़क निर्माण योग्य सामग्री में बदला गया।
यह पहल (waste to road Delhi) की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे न केवल कचरे की समस्या कम होगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी यह एक सकारात्मक प्रयास है।
जानिए पूरा रूट और फायदे
यह नया एक्सप्रेसवे दिल्ली के अलीपुर से शुरू होकर चंडीगढ़ हाईवे से जुड़ता है। इसके बाद यह मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए महिपालपुर के पास (Delhi-Gurugram Expressway) से मिल जाता है। इससे दिल्ली एयरपोर्ट तक का सफर काफी आसान और तेज हो जाएगा।
(Delhi airport connectivity) अब पहले से बेहतर होगी और ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। यह सड़क दिल्ली के स्मार्ट सिटी मिशन और (sustainable road development) की दिशा में एक अहम कदम है।











