ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Delhi Khan Market फिर दुनिया में टॉप पर, इस साल 24वां सबसे महंगा इलाका

On: November 19, 2025 2:09 PM
Follow Us:
Delhi Khan Market फिर दुनिया में टॉप पर, इस साल 24वां सबसे महंगा इलाका
Join WhatsApp Group

Delhi Khan Market rent: दिल्ली खान मार्केट दुनिया के सबसे महंगे रिटेल इलाकों की लिस्ट में 24वें स्थान पर, सालाना किराया देखकर हर कोई हैरान।

राजधानी दिल्ली के पॉश इलाकों की बात होती है तो खान मार्केट हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस साल भी इसका जलवा कायम है। वैश्विक स्तर पर जारी सबसे महंगे रिटेल इलाकों की लिस्ट में खान मार्केट 24वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले साल यह 23वें स्थान पर था, यानी इस बार एक पायदान नीचे आया है।

संपत्ति सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड (C&W) के मुताबिक, खान मार्केट का वार्षिक किराया 223 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग फुट है, जो इसे भारत का सबसे महंगा रिटेल स्पॉट और दुनिया के हाई-एंड इलाकों में शामिल करता है।

दुनिया के टॉप महंगे इलाकों की ताज़ा ग्लोबल लिस्ट

कुशमैन एंड वेकफील्ड की “Main Streets Across the World 2025” रिपोर्ट के अनुसार, इस साल सबसे महंगे रिटेल स्पॉट की सूची में लंदन का न्यू बॉन्ड स्ट्रीट नंबर 1 पर रहा। यहां सालाना किराया है 2,231 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग फुट।

इटली के मिलान में वाया मोंटे नेपोलियन, जिसने पिछले साल पहला स्थान हासिल किया था, इस बार दूसरे स्थान पर खिसक गया। इसका वार्षिक किराया 2,179 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग फुट है।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अन्य प्रमुख स्थान इस प्रकार रहे:

सिम शा त्सुई (हांगकांग) – 4th

एवेन्यू डेस चैंप्स-एलिसीस (पेरिस)

गिन्जा (टोक्यो)

बानहोफस्ट्रासे (ज्यूरिख)

पिट स्ट्रीट मॉल (सिडनी)

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

म्योंगदोंग (सियोल)

कोहलमार्क (वियना)

Delhi Khan Market: प्रीमियम इलाकों की बढ़ती डिमांड

कुशमैन एंड वेकफील्ड के कार्यकारी प्रबंध निदेशक गौतम सराफ के अनुसार, भारत के प्रीमियम बाजार तेजी से ग्लोबल पहचान बना रहे हैं। खान मार्केट, कनॉट प्लेस और गुरुग्राम का गैलेरिया मार्केट घरेलू और विदेशी ब्रांड्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार:

गुरुग्राम गैलेरिया मार्केट – किराया 25% बढ़ा

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

नयी दिल्ली कनॉट प्लेस – किराया 14% बढ़ा

मुंबई केम्प्स कॉर्नर – किराया 10% बढ़ा

वहीं, एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे किफायती इलाका है
चेन्नई का अन्ना नगर सेकेंड एवेन्यू, जहां सालाना किराया केवल 25 अमेरिकी डॉलर प्रति वर्ग फुट है।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment