Delhi Police Recruitment 12th pass jobs: देश के युवाओं के लिए दिल्ली पुलिस में शामिल होने का सुनहरा मौका! दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सोमवार को इस भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। अगर आप दिल्ली पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बड़ी खबर है।
12वीं पास के लिए योग्यता Delhi Police Recruitment
इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। अगर आपने स्नातक या परास्नातक किया है, तो आपको 2 से 5 फीसदी तक अतिरिक्त अंक मिल सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और संभावना है कि SSC दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में वस्तुनिष्ठ आधारित परीक्षा आयोजित करेगा। चयन ऑनलाइन परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
परीक्षा का पैटर्न
लिखित परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें सामान्य अध्ययन से 50, बुद्धि परीक्षण से 25, गणित से 15 और कंप्यूटर ज्ञान से 10 सवाल शामिल होंगे। ध्यान रहे, गलत जवाब पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
21 अक्टूबर तक करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं, और उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो 29 से 31 अक्टूबर के बीच सुधार का मौका मिलेगा। इस दौरान आप अपने फॉर्म को ठीक कर सकते हैं।













