ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Delhi Red Fort Blast: UAPA-विस्फोटक एक्ट में केस, 9 की मौत – आत्मघाती हमला या कुछ और?

On: नवम्बर 11, 2025 6:43 पूर्वाह्न
Follow Us:
Delhi Red Fort Blast: UAPA-विस्फोटक एक्ट में केस, 9 की मौत – आत्मघाती हमला या कुछ और?
Join WhatsApp Group

Delhi Red Fort Blast update in hindi: दिल्ली में सोमवार को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके को लेकर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। कोतवाली थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 16 और 18 के साथ विस्फोटक अधिनियम व बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Delhi Red Fort Blast

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी स्पीड से गुजर रही एक कार में जोरदार धमाका हो गया। इसमें अब तक कम से कम नौ लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग घायल हैं। सभी घायलों को लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, ये धमाका भीड़भाड़ वाले इलाके में पीक टाइम पर हुआ, जिससे आसपास की कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। कई वाहनों के शीशे भी चटक गए। दमकल विभाग ने बताया कि आग से छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा पूरी तरह जल गए।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि धमाका एक चलती हुंडई i20 कार में हुआ, जिसमें तीन लोग सवार थे। जांच में ये पता लगाया जा रहा है कि कहीं ये आत्मघाती हमला तो नहीं था। हर कोण से छानबीन हो रही है। एक सीनियर पुलिस अफसर ने कहा, ‘‘घायलों के शरीर में कोई छर्रा या पंचर मार्क नहीं मिला, जो बम ब्लास्ट में आमतौर पर होता है।

हम हर एंगल चेक कर रहे हैं।’’ अफसर ने बताया कि देर शाम कार मालिक मोहम्मद सलमान को हिरासत में लिया गया और उससे गाड़ी के बारे में पूछताछ की जा रही है। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी है, बॉर्डर पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है।

गृह मंत्री और प्रधानमंत्री ने लिया स्थिति का जायजा

इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और आईबी डायरेक्टर से बात कर पूरी सिचुएशन का जायजा लिया। उन्होंने एनएसजी, एनआईए और फॉरेंसिक लैब के हेड्स को ऑर्डर दिया कि स्पेशल टीम भेजकर जांच में मदद करें और सबूत इकट्ठा करें। सरकारी सूत्रों ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हालात देखे और गृह मंत्री शाह से बात की। उन्होंने ब्लास्ट में गई जानों पर दुख जताया। अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि कार के रूट का पता चले कि ब्लास्ट से पहले वो कहां-कहां से गुजरी। लोकल लोगों से पूछताछ हो रही है और आई-विटनेस से घटना से पहले किसी संदिग्ध एक्टिविटी की जानकारी मांगी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल डंप डेटा कलेक्ट किया जा रहा है और संदिग्ध आतंकियों के डॉक्यूमेंट्स चेक हो रहे हैं।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment