Dependents of deceased employees in Chandigarh will get jobs on point based merit: चंडीगढ़ में मृतक सरकारी कर्मियों के आश्रितों को पॉइंट बेस्ड मेरिट सिस्टम से अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी। प्रशासन के पर्सोनल डिपार्टमेंट ने सोमवार को सभी विभागों को सर्कुलर जारी कर दिया है।
Chandigarh में इस फैसले से होगा अनेक लोगों को लाभ
इसमें प्रशासन अपने ऐसे सरकारी कर्मचारी के आश्रित परिवार के एक मेंबर को अनुकंपा के आधार पर एप्वाइंटमेंट देता है जिसकी सर्विस के दौरान डेथ हो गई हो या जो मेडिकल ग्राउंड पर रिटायर हुआ हो। सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासन ने पॉइंट बेस्ड सिस्टम बनाया है।
इसमें 100 पॉइंट स्केल में मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाएगी। फैमिली पेंशन, एनपीएस के तहत हर महीने मिलने वाला पैसा, संबंधित सरकारी कर्मी की डेथ पर मिलने वाले रुपए या मेडिकल ग्राउंड पर रिटायरमेंट के वक्त मिलने वाले फंड्स, चल अचल संपत्ति, संबंधित कर्मी के आश्रित जैसे माता, पिता, पत्नी और आश्रित जिनकी शादी नहीं हुई है, 25 साल की उम्र तक के बेटे, विधवा, अनमैरिड या तलाकशुदा बेटी, छोटे बच्चों के आधार पर ये पॉइंट्स दिए जाएंगे और उनको संबंधित पे स्केल में योग्यता के आधार पर मेरिट में नौकरी दी जाएगी।
सीधी भर्ती में 5% कोटा
प्रशासन के सभी विभागों में सीधी भर्ती में 5 परसेंट का ग्रुप- सी में कोटा रखा गया है। इससे जरूरतमंद परिवार को जल्द नौकरी देने के लिए काम किया जा सकेगा। मृतक सरकारी कर्मी का पति या पत्नी भी सरकारी नौकरी में हैं तो अनुकंपा के आधार पर नौकरी उनके बेटे या बेटी को नहीं दी जाएगी। अगर फैमिली में मृतक अविवाहित कर्मचारी का कोई भाई या बहन रेगुलर गवर्नमेंट जॉब में है तो इस स्थिति में मृतक के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति नहीं दी जाएगी।













