ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Amrit Sarovar: धनास तालाब बनेगा चंडीगढ़ का 5वां अमृत सरोवर! स्टेच्यू घाट के साथ वॉटर फीचर, 6.82 करोड़ का बजट!

On: सितम्बर 8, 2025 1:34 अपराह्न
Follow Us:
Amrit Sarovar: धनास तालाब बनेगा चंडीगढ़ का 5वां अमृत सरोवर! स्टेच्यू घाट के साथ वॉटर फीचर, 6.82 करोड़ का बजट!
Join WhatsApp Group

Amrit Sarovar Dhanas, (चंडीगढ़) : धनास गांव के साढ़े तीन एकड़ के बेकार पड़े तालाब को जल्द ही अमृत सरोवर में बदलने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए जारी 8.29 करोड़ के टेंडर में तीन कंपनियां आईं, जिनमें सिरसा की मैसर्ज एलएस कॉन्ट्रैक्टर सबसे कम बोली लगाने वाली रही। 6 करोड़ 82 लाख 59 हजार 57 रुपये में टेंडर अलॉट हो गया।

नगर निगम ने इसी महीने कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट जारी कर दिया है। बरसात रुकते ही कंपनी तालाब को अमृत सरोवर में बदलने का काम शुरू कर देगी। मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की अमृत 2.0 स्कीम के तहत ये बेकार तालाब सुंदर पिकनिक स्पॉट बन जाएगा।

सुबह-शाम गांव वाले सैर करेंगे और परिवारों के लिए ये आकर्षण का केंद्र बनेगा। इससे पहले अमृत स्कीम 2.0 के तहत कैंबवाला, खुड्डा अलीशेर, सारंगपुर और डड्डूमाजरा के तालाबों को अमृत सरोवर बनाया जा चुका है। ये पांचवां अमृत सरोवर होगा।

चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन | chandigarh-pgi-pu-scientists-stanford-top-scientists-list-2026
चंडीगढ़ में वैश्विक स्तर का शोध, स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग में शहर के 111 वैज्ञानिकों का चयन

तालाब में क्या-क्या बनेगा?

धनास के तालाब को अमृत सरोवर बनाने से चारों तरफ सीमेंट कंक्रीट की बाउंड्री वॉल बनेगी। पाथवे, पब्लिक टॉयलेट और ड्रेन्स भी बिछेंगी। वेट लैंड, आइसलैंड डेक ब्रिज एंड स्टैच्यू स्टेप घाट बनेगा। दो वॉटर फीचर भी होंगे। सरोवर के आसपास फैंसी लाइट लगेंगी, जिससे सुबह-शाम रंग-बिरंगी रोशनी बिखरेगी। इन लाइट्स में बेंच और हट पर बैठकर लोग वॉटर फीचर का मजा ले सकेंगे।

प्रशासन ने काम निगम को ट्रांसफर कर दिया था

हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड | harmanpreet-kaur-steps-down-indian-womens-cricket-team-captaincy-smriti-mandhana
हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी को कहा अलविदा: 51 वनडे और 155 टी20 में किया भारत का नेतृत्व, देखें रिकॉर्ड

इस तालाब को प्रशासन से नगर निगम को ट्रांसफर करवाने के लिए एरिया काउंसलर ने ढाई साल पहले एडवाइजर से मुलाकात की थी। एडवाइजर के निर्देश पर प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने तालाब का काम निगम को सौंप दिया। इसके बाद निगम कमिश्नर ने मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स से अमृत 2.0 के तहत 10 करोड़ का एस्टीमेट अप्रूव करवाया।

निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा का कहना है कि अमृत सरोवर बनाने का टेंडर लोएस्ट बिडर कंपनी को अलॉट कर दिया गया है। इधर, कैंबवाला में बना अमृत सरोवर साफ-सफाई के लिए तरस रहा है। प्रशासन को इसे मेंटेन करने पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि ये सुंदर स्पॉट बने रहें।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment