Dharmendra Death age of 89, Sholay star: धर्मेंद्र पास अवे: बॉलीवुड के दिग्गज हीरो धर्मेंद्र का मंगलवार 11 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांस की तकलीफ की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ ने 6 दशकों से ज्यादा की विरासत छोड़कर दुनिया को अलविदा कह दिया। फैन्स के बीच गम का माहौल है।
Dharmendra Death
धर्मेंद्र के निधन ने उनके चाहने वालों को इमोशनल कर दिया है। उनके परिवार में पत्नी हेमा मालिनी और छह बच्चे – सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल, अजीता और विजेता हैं। इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार धर्मेंद्र ने अपना फिल्मी सफर 1960 में रिलीज ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से शुरू किया था।
इसके बाद 6 दशकों में ‘यादों की बारात’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘नौकर बीवी का’, ‘फूल और पत्थर’, ‘बंदिनी’, ‘अनुपमा’, ‘सत्यकाम’, ‘चुपके चुपके’, ‘शोले’ और ‘हकीकत’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं।
मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। फैमिली के अलावा बीती रात शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा और अमीषा पटेल सहित कई स्टार्स उनसे मिलने पहुंचे थे। 11 नवंबर सुबह निधन की खबर ने फैन्स को बड़ा शॉक दिया।
19 साल की उम्र में शादी
पंजाब के लुधियाना के एक गांव में जन्मे धर्मेंद्र ने फिल्मों में आने से पहले 1954 में 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी की। बाद में हेमा मालिनी से प्यार हुआ और शादी कर ली। वर्कफ्रंट पर उन्हें आखिरी बार ‘इक्कीस’ में देखा जाएगा, जो 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है।













