ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

डिजिटल शिक्षा को नई गति: टैबलेट-सिम योजना फिर से चालू, बोर्ड परीक्षाओं से पहले 30 जीबी मासिक डेटा

On: November 14, 2025 5:38 PM
Follow Us:
डिजिटल शिक्षा को नई गति: टैबलेट-सिम योजना फिर से चालू, बोर्ड परीक्षाओं से पहले 30 जीबी मासिक डेटा
Join WhatsApp Group

कैथल (टैबलेट-सिम योजना)। हरियाणा सरकार ने राजकीय स्कूलों में वितरित टैबलेट्स को फिर से सक्रिय करने की तैयारी कर ली है। लंबे समय से सिम और डेटा न होने की वजह से बच्चों व शिक्षकों को डिजिटल पढ़ाई में परेशानी हो रही थी। अब विभाग ने सभी टैब में सिम देने का निर्णय लिया है, जिसमें 30 जीबी डेटा मिलेगा। इससे छात्र किसी भी टॉपिक पर आसानी से रिसर्च कर सकेंगे और शिक्षक पढ़ाई को और प्रभावी बना पाएंगे।

सिम में मिलने वाला डेटा रोल ओवर होगा। एक दिन का डेटा इस्तेमाल न होने पर भी लैप्स नहीं होगा, बल्कि पूरे महीने उपयोग किया जा सकेगा। संभावना है कि जनवरी से टैबलेट फिर से सक्रिय हो जाएंगे। इस सत्र में छात्रों को तीन महीने डिजिटल पढ़ाई का अवसर मिलेगा, जिससे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी आसान होगी। सरकार ने टैब चलाने की अनुमति भी जारी कर दी है।

कैथल के राजकीय स्कूलों में दिए गए टैब

छात्रों को दिए गए टैब: 26,455

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

शिक्षकों को दिए गए टैब: 17,514

शिक्षा विभाग ने पहले टैब में सिम व डेटा देने से मना कर दिया था और पिछले वर्षों के विद्यार्थियों के सिम बंद करवा दिए थे। इससे न केवल टैब बेकार हो गए, बल्कि छात्रों पर अपने खर्च से डेटा खरीदने का बोझ बढ़ गया था। अब दोबारा से सिम और डेटा उपलब्ध कराने के फैसले ने छात्रों और शिक्षकों को राहत दी है।

मनोरंजन के लिए न हो टैब का इस्तेमाल

अभिभावक राकेश और सुनील ने कहा कि सरकार की यह सुविधा सराहनीय है, लेकिन बच्चों को टैब का इस्तेमाल पढ़ाई के लिए ही करना चाहिए। गेम्स और मनोरंजन में समय खराब न किया जाए। साथ ही माता-पिता को भी ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा टैब का उपयोग किस उद्देश्य से कर रहा है। जरूरत पड़ने पर ही टैब का इस्तेमाल हो और बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन देखने से बचाया जाए।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

क्या होगा इससे फायदा?

बोर्ड परीक्षाएँ नजदीक हैं और डिजिटल कंटेंट से पढ़ाई आसान हो जाती है। टैब बंद होने से परेशानी हुई थी। अब सिम मिलने से हम घर बैठे किसी भी टॉपिक पर सर्च कर पाएंगे।

बिना इंटरनेट टैब बेकार थे। कई बार निजी डेटा से पढ़ाना पड़ता था। अब 30 जीबी डेटा मिलने से वीडियो लेक्चर, नोट्स और ई-कंटेंट आसानी से छात्रों तक पहुंचा सकेंगे।

डिजिटल माध्यम से पढ़ाना समय की मांग है। पहले कुछ दिक्कत आई, लेकिन अब टैब फिर से सक्रिय किए जा रहे हैं। छात्रों और शिक्षकों को डेटा रोल ओवर की सुविधा के साथ 30 जीबी डेटा मिलेगा जिससे पढ़ाई निर्बाध रहेगी।

दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क
दिल्ली मेट्रो फेज 4: इस साल के अंत तक शुरू होंगे 3 नए रूट, 41 किमी बढ़ेगा नेटवर्क

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment