ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Diwali Car Discount: दीपावली धमाका! गाड़ियों की कीमतों में भारी गिरावट, 80,000 तक की बचत का मौका!

On: September 4, 2025 8:02 AM
Follow Us:
Diwali Car Discount: दीपावली धमाका! गाड़ियों की कीमतों में भारी गिरावट, 80,000 तक की बचत का मौका!
Join WhatsApp Group

Diwali Car Discount: Deepawali Dhamaka! Huge drop in car prices, chance to save up to Rs 80,000! ऑटोमोबाइल डेस्क | अगर आप नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं! दीपावली से पहले सरकार गाड़ी खरीदारों को बड़ी राहत देने जा रही है।

जीएसटी काउंसिल ने गाड़ियों पर लगने वाले टैक्स में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है, जिससे गाड़ियों की कीमतों में भारी कटौती होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस फैसले से आपको कितना फायदा होगा और किन गाड़ियों की कीमतें कम होंगी।

सरकार की बड़ी सौगात Diwali Car Discount

Maruti Suzuki WagonR: नई फ्लेक्स फ्यूल कार और सामान्य पेट्रोल वैगनआर में क्या है अंतर? खरीदने से पहले जानें
Maruti Suzuki WagonR: नई फ्लेक्स फ्यूल कार और सामान्य पेट्रोल वैगनआर में क्या है अंतर? खरीदने से पहले जानें

अभी तक गाड़ियों पर चार तरह के टैक्स लगते थे, लेकिन अब सरकार ने इसे घटाकर सिर्फ दो तरह के टैक्स करने का फैसला किया है।

उम्मीद है कि यह नया नियम दीपावली तक लागू हो जाएगा। इस बदलाव से कार और बाइक, दोनों की कीमतों में बड़ी कमी देखने को मिलेगी। खास तौर पर छोटी गाड़ियां खरीदने वालों के लिए यह किसी बोनस से कम नहीं होगा।

इन गाड़ियों पर मिलेगी भारी छूट

Car AC : क्या आप जानते हैं आपकी कार और वोल्वो बस में कितने टन का एसी लगा होता है?
Car AC : क्या आप जानते हैं आपकी कार और वोल्वो बस में कितने टन का एसी लगा होता है?

1200 सीसी इंजन वाली गाड़ियों पर अभी तक 29% टैक्स (28% जीएसटी + 1% सेस) लगता था, लेकिन अब इसे घटाकर 19% करने की योजना है।

इससे गाड़ियों की कीमत में 10% तक की कमी आएगी। देश की सबसे पॉपुलर कारों में से एक मारुति सुजुकी वैगन आर की कीमत में 50,000 से 65,000 रुपये तक की कटौती हो सकती है। इसी तरह मारुति बलेनो 68,000 रुपये तक सस्ती हो सकती है। टाटा पंच, जो यूजर्स के बीच खूब पसंद की जा रही है, उसकी कीमत में भी 60,000 रुपये तक की कमी देखने को मिल सकती है।

टाटा नेक्सॉन पर 80,000 की बचत

Nissan Tekton SUV: क्रेटा और सेल्टोस की छुट्टी करने आ रही है निसान की नई एसयूवी
Nissan Tekton SUV: क्रेटा और सेल्टोस की छुट्टी करने आ रही है निसान की नई एसयूवी

इस टैक्स कटौती का सबसे ज्यादा फायदा छोटी कारों को मिलेगा। 4 मीटर से छोटी टाटा नेक्सॉन की कीमत में करीब 80,000 रुपये की बचत हो सकती है। वहीं, 4 मीटर से बड़ी गाड़ियों जैसे हुंडई क्रेटा पर इस छूट का असर थोड़ा कम होगा।

अगर आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो जरा रुक जाएं। दीपावली के बाद गाड़ी खरीदने पर आपको 10% तक की बचत का शानदार मौका मिलेगा।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment