ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

E Vehicle Charging: हरियाणा में ई-वाहनअब बिना रुकावट लंबा सफर, चार्जिंग स्टेशन तैयार

On: सितम्बर 19, 2025 5:59 पूर्वाह्न
Follow Us:
E Vehicle Charging: हरियाणा में ई-वाहनअब बिना रुकावट लंबा सफर, चार्जिंग स्टेशन तैयार
Join WhatsApp Group

E Vehicle Charging stations ready in haryana: हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहन (ई-व्हीकल) चलाने वालों के लिए शानदार खबर है! अब लंबी दूरी का सफर करना हुआ और भी आसान। चार्जिंग की टेंशन को कहें अलविदा, क्योंकि हरियाणा के नेशनल हाईवे (NH) और स्टेट हाईवे पर अब चार्जिंग स्टेशन की सुविधा मिलेगी।

पेट्रोल पंप, होटल और ढाबों पर अब ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी बड़ी तेल कंपनियां अपने पंपों पर ये सुविधा शुरू कर रही हैं।

चार्जिंग स्टेशन का बढ़ता नेटवर्क E Vehicle Charging

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने अब तक 332 ई-चार्जिंग कनेक्शन दिए हैं। इनमें से कई स्टेशन काम शुरू कर चुके हैं।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

हिसार से दिल्ली और राजस्थान की ओर जाने वाले NH-9 और NH-52 पर हर 25 किलोमीटर के दायरे में कम से कम एक पेट्रोल पंप पर चार्जिंग स्टेशन मौजूद है। ये सुविधा न केवल तेल कंपनियों के पंपों तक सीमित है, बल्कि हाईवे के किनारे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर भी 84 कनेक्शन दिए गए हैं।

कोई भी शुरू कर सकता है चार्जिंग स्टेशन

DHBVN के एमडी अशोक गर्ग ने बताया कि कोई भी व्यक्ति खाली प्लॉट या जमीन पर ई-चार्जिंग स्टेशन शुरू कर सकता है। इसके लिए अलग से लाइसेंस की जरूरत नहीं है।

साथ ही, तेल कंपनियां अपने चार्जिंग स्टेशनों के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च कर चुकी हैं। कुछ कंपनियां जल्द ही अपने ऐप लॉन्च करने वाली हैं। इन ऐप्स की मदद से आप अपने नजदीकी चार्जिंग स्टेशन का पता लगा सकते हैं। गूगल पर “All Charging Station Near Me” सर्च करके भी स्टेशन की जानकारी मिल जाएगी।

वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर | how-to-update-mobile-number-in-vehicle-rc-online-vahan-portal
वाहन आरसी में ऐसे बदलें अपना पुराना मोबाइल नंबर, नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

कहां-कहां बने हैं चार्जिंग स्टेशन?

NH-9 पर डबवाली के बाद मित्री, खैरकां, सिकंदपुर, मोरीवाला, फतेहाबाद, बडोपल, अग्रोहा, सिरसा बाइपास, मय्यड़ टोल, हांसी बाइपास, ढाणा कलां, गढ़ी, मुंढाल, भैणी महाराजपुर, मदीना, भिवानी रोहतक क्रॉसिंग रोड, खेड़ी साध, अस्थल बोहर और ईस्माइला के पास चार्जिंग स्टेशन बन चुके हैं। इसके अलावा सांपला और बहादुरगढ़ में भी स्टेशन तैयार हैं।

80 स्टेशन शुरू, और बढ़ेंगे

IOCL के सूरज शर्मा ने बताया कि हरियाणा में उनकी कंपनी ने 80 चार्जिंग स्टेशन शुरू कर दिए हैं और 250 और कनेक्शन के लिए आवेदन किए गए हैं। NH-9 पर पंजाब बॉर्डर डबवाली से दिल्ली बॉर्डर तक 34 स्टेशन काम कर रहे हैं। वहीं, हिसार से जयपुर जाने वाले NH-52 पर हरियाणा बॉर्डर तक 5 स्टेशन चालू हैं।

भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार | haryana-antyodaya-dairy-subsidy-buffalo-loan-vita-milk-incentive-nayab-saini
भैंस खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, हरियाणा के 15 हजार परिवारों को सीधे रोजगार से जोड़ेगी सरकार

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment